Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

रेस्टोरेंट मालिक को सड़क पर दौड़ाकर मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

On: January 19, 2026 7:48 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

रेस्टोरेंट मालिक को सड़क पर दौड़ाकर मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

रामगढ : झारखंड में इन दिनों बेखौफ बदमाशों का आतंक है. रामगढ़ में देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट मालिक को गोली मार दी. घटना रामगढ़ के बासल थाना क्षेत्र के लबगा स्थित माही रेस्टोरेंट की है. बाइक सवार अपराधियों ने होटल में घुसकर रेस्टोरेंट मालिक राजेंद्र उर्फ रोशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी.

इस गोलीबारी में रेस्टोरेंट मालिक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बाइक सवार हत्यारे पतरातू की ओर भाग गये. जानकारी के मुताबिक रोशन अपने रेस्टोरेंट के बाहर खड़े थे. इसी बीच बाइक से तीन अपराधी पहुंचे. अपराधियों ने रोशन से उसका नाम पूछा, जिसके बाद बाइक से दो अपराधी उतरे और रोशन के सीने में नजदीक से गोली मार दी. इधर गोली लगने के बाद रोशन जान बचाने के लिए पतरातू रोड की ओर भागने लगा.

लेकिन अपराधियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और पीछे-पीछे भागते हुए उन पर फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने के बाद रोशन सड़क पर गिर गया. इसके बाद अपराधी बाइक से जिंदल पतरातू की ओर भाग गये. घटना में रोशन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक को तीन गोलियां लगी थीं. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांडो केन्दो उत्क्रमित उच्च विद्यालय से चोरी हुए सभी सामान बरामद

रामगढ़ : पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने दुलमी प्रखंड क्षेत्र के पूजा पंडालों का किया भ्रमण

रामगढ़ पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक गांजा किया बरामद, तीन गिरफ्तार

पलामू : डकैती की योजना बनाते पांच लुटेरे गिरफ्तार, हथियार बरामद

अवैध खनन के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी ने की कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त

मांडू, करमा में बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन, खूब गरजे झारखंडी वक्ता, झारखंडी स्मिता और अस्तित्व को बचाने की लड़ाई में भागीदार बनें : संजय मेहता

रामगढ़ : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

रामगढ़ : शमशाद अंसारी हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमीन विवाद में हुई थी होटल मालिक की हत्या, एसपी ने किया खुलासा…जानिए

रामगढ़ : बूढ़ा खाप से रांची राजभवन तक पैदल यात्रा में शामिल हुए संजय मेहता

झारखंड बिग ब्रेकिंग: डीएसपी और सब इंस्पेक्टर की गोली मारी, अमन साहू गिरोह ने गोली मारी, डीएसपी की हालत गंभीर, रांची रेफर

रामगढ़: सीसीएल कर्मी को अपराधियों ने दो गोली मारी, रांची रेफर किया गया

Leave a Comment