Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

भुरकुंडा में अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बिटका बाउरी की गोली मारकर हत्या

On: January 19, 2026 9:42 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
भुरकुंडा में अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी को गोलियों से भूना, मौत

भुरकुंडा में अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बिटका बाउरी की गोली मारकर हत्या

रामगढ़ : भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सौंडा बस्ती में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे अज्ञात अपराधियों ने बिटका बाउरी को गोली मार दी और फरार हो गए. गोली लगने के बाद स्थानीय लोग उसे तुरंत भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार विधायक प्रतिनिधि बिटका बाउरी सौंदा बस्ती में पुराने पेट्रोल पंप के पास बैठे हुए थे. करीब 8:00 बजे बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और बिटका पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बताया जाता है कि अपराधियों ने उन्हें करीब आधा दर्जन बार गोली मारी. सूचना के बाद भुरकुंडा पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इधर सूचना मिलते ही बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साव अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। जिले के अलग-अलग इलाकों में अपराधियों द्वारा फायरिंग की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. मृतक राजकिशोर उर्फ बिटका बाउरी के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।

Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांडो केन्दो उत्क्रमित उच्च विद्यालय से चोरी हुए सभी सामान बरामद

रामगढ़ : पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने दुलमी प्रखंड क्षेत्र के पूजा पंडालों का किया भ्रमण

रामगढ़ पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक गांजा किया बरामद, तीन गिरफ्तार

पलामू : डकैती की योजना बनाते पांच लुटेरे गिरफ्तार, हथियार बरामद

अवैध खनन के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी ने की कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त

मांडू, करमा में बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन, खूब गरजे झारखंडी वक्ता, झारखंडी स्मिता और अस्तित्व को बचाने की लड़ाई में भागीदार बनें : संजय मेहता

रामगढ़ : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

रामगढ़ : शमशाद अंसारी हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमीन विवाद में हुई थी होटल मालिक की हत्या, एसपी ने किया खुलासा…जानिए

रेस्टोरेंट मालिक को सड़क पर दौड़ाकर मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

रामगढ़ : बूढ़ा खाप से रांची राजभवन तक पैदल यात्रा में शामिल हुए संजय मेहता

झारखंड बिग ब्रेकिंग: डीएसपी और सब इंस्पेक्टर की गोली मारी, अमन साहू गिरोह ने गोली मारी, डीएसपी की हालत गंभीर, रांची रेफर

Leave a Comment