Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

आखिकार पांच वर्षो का प्यार लाया रंग, बंदिशों की दीवार फांदकर शादी के बंधन में बंधे प्रेमी जोड़े

On: January 19, 2026 9:20 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

आखिकार पांच वर्षो का प्यार लाया रंग, बंदिशों की दीवार फांदकर शादी के बंधन में बंधे प्रेमी जोड़े,

रामगढ़ : वो कहते हैं न कि जब प्यार किया तो डरना क्या, प्यार किया ,कोई चोरी नही की, छुप छुप आहे भरना क्या, जी हां हम बात कर रहे हैं एक प्रेमी जोड़े की, जो अलग अलग जिलों के रहने के बावजूद एक दूसरे को दिल दे बैठे।

रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत मुरपा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय कृष्णा कुमार साव का दिल बोकारो जिले के महुआटांड़ थानाक्षेत्र के 25 वर्षीय सुमन कुमारी पर आ गया।
इन दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, फिर धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गया।प्यार भी ऐसा किया कि पांच वर्षों के प्यार में इन्होंने कई बार साथ जीने मरने की कसमें खाई।
फिर आया ऐसा वक्त कि जहां उम्र की कोई बंधन,कोई सीमा नहीं होती है, और न ही कोई दूरियां होती है, और अंततः पांच वर्षों की तपस्या के बाद प्रेमी प्रेमिका शादी के बंधन में बंध ही गए। ललपनिया स्थित छरछरिया धाम परिसर में दोनों की शादी, धाम के पुरोहित राहुल पांडेय ने वैदिक रीति रिवाज से कराई, और शादी का प्रमाणपत्र भी दिया। इससे पूर्व प्रेमी जोड़े ने तेनुघाट स्थित हिन्दू विवाह निबंधक,बेरमो मु0 तेनुघाट के कार्यालय में कोर्ट मैरिज भी कर लिया था।
हालांकि दुल्हन बनी प्रेमिका के परिजनों ने शादी के लिए अपनी सहमति दे दी थी, लेकिन प्रेमी युवक के परिजनों को इस शादी से एतराज था। एक तरफ सहमति तो दूसरी तरफ एतराज इस अजीब कशमकश के बीच दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
वहीं इस संबंध में दूल्हा दुल्हन बने प्रेमी जोड़े ने बताया कि वे दोनों बालिक हैं, और अपनी स्वेच्छा से शादी की है। चाहें कितनी भी विपत्तियां क्यों न आ जाये, वे एक दूसरे का साथ कभी नही छोड़ेंगे।
बाइट–कृष्णा कुमार साव(प्रेमी)
बाइट–सुमन कुमारी (प्रेमिका)

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांडो केन्दो उत्क्रमित उच्च विद्यालय से चोरी हुए सभी सामान बरामद

रामगढ़ : पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने दुलमी प्रखंड क्षेत्र के पूजा पंडालों का किया भ्रमण

रामगढ़ पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक गांजा किया बरामद, तीन गिरफ्तार

पलामू : डकैती की योजना बनाते पांच लुटेरे गिरफ्तार, हथियार बरामद

अवैध खनन के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी ने की कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त

मांडू, करमा में बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन, खूब गरजे झारखंडी वक्ता, झारखंडी स्मिता और अस्तित्व को बचाने की लड़ाई में भागीदार बनें : संजय मेहता

रामगढ़ : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

रामगढ़ : शमशाद अंसारी हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमीन विवाद में हुई थी होटल मालिक की हत्या, एसपी ने किया खुलासा…जानिए

रेस्टोरेंट मालिक को सड़क पर दौड़ाकर मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

रामगढ़ : बूढ़ा खाप से रांची राजभवन तक पैदल यात्रा में शामिल हुए संजय मेहता

झारखंड बिग ब्रेकिंग: डीएसपी और सब इंस्पेक्टर की गोली मारी, अमन साहू गिरोह ने गोली मारी, डीएसपी की हालत गंभीर, रांची रेफर

Leave a Comment