Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

टीकाकरण के महज 24 घंटे के भीतर बच्चे की मौत, सीएचसी में हंगामा, सड़क जाम

On: January 19, 2026 10:28 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

टीकाकरण के महज 24 घंटे के भीतर बच्चे की मौत, सीएचसी में हंगामा, सड़क जाम

रामगढ़ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बीते गुरुवार को एक बच्चे को टीका लगाया गया. टीका लगने के 24 घंटे के अंदर ही शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन बच्चे को पड़ोस के एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजन जोर-जोर से रोने लगे। बच्चे का नाम अभिराज कुमार था, वह केवल साढ़े तीन महीने का था। बच्चे के पिता बबलू साव, मां ललिता कुमारी सहित सैकड़ों ग्रामीण बच्चे शव लेकर पतरातू सीएचसी पहुंचे और हंगामा किया. परिजन बच्चे की मौत की जांच और आरोपी डॉक्टरों को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही अंचल अधिकारी शिव शंकर पांडेय, पतरातू थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह, एएसआई अर्जुन ठाकुर व सशस्त्र बल सीएचसी पहुंचे. इस दौरान मुखिया गिरजेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, पंसस ज्योति गुप्ता के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे. पतरातू थाना प्रभारी ने सीएचसी का रजिस्टर अपने कब्जे में लेकर चिकित्सकों व एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली.

शव लेकर सड़क पर बैठे परिजन व ग्रामीण

इससे आक्रोशित परिजन व ग्रामीण रांची-पतरातू मुख्य मार्ग पर प्रखंड चौक के समीप शव को लेकर बीच सड़क पर बैठ गये. जिसके बाद सड़क जाम हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत तरीके से टीका लगाया गया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। दोषी डॉक्टरों को बर्खास्त किया जाए। आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. पुलिस-प्रशासन के लोगों ने समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांडो केन्दो उत्क्रमित उच्च विद्यालय से चोरी हुए सभी सामान बरामद

रामगढ़ : पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने दुलमी प्रखंड क्षेत्र के पूजा पंडालों का किया भ्रमण

रामगढ़ पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक गांजा किया बरामद, तीन गिरफ्तार

पलामू : डकैती की योजना बनाते पांच लुटेरे गिरफ्तार, हथियार बरामद

अवैध खनन के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी ने की कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त

मांडू, करमा में बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन, खूब गरजे झारखंडी वक्ता, झारखंडी स्मिता और अस्तित्व को बचाने की लड़ाई में भागीदार बनें : संजय मेहता

रामगढ़ : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

रामगढ़ : शमशाद अंसारी हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमीन विवाद में हुई थी होटल मालिक की हत्या, एसपी ने किया खुलासा…जानिए

रेस्टोरेंट मालिक को सड़क पर दौड़ाकर मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

रामगढ़ : बूढ़ा खाप से रांची राजभवन तक पैदल यात्रा में शामिल हुए संजय मेहता

झारखंड बिग ब्रेकिंग: डीएसपी और सब इंस्पेक्टर की गोली मारी, अमन साहू गिरोह ने गोली मारी, डीएसपी की हालत गंभीर, रांची रेफर

Leave a Comment