Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

कोडरमा: तीन माह पहले हुई थी शादी, दुल्हन अंशू का कुएं में मिला शव, ससुराल वाले फरार

On: January 19, 2026 8:48 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

कोडरमा: तीन माह पहले हुई थी शादी, दुल्हन अंशू का कुएं में मिला शव, ससुराल वाले फरार
मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया
शादी के बाद से ही मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया

कोडरमा: जयनगर प्रखंड के तेतरौन पंचायत अंतर्गत मतौनी गांव में एक कुएं से 19 वर्षीय विवाहिता का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान अंशू कुमारी, पति धीरेंद्र राणा, ग्राम मतौनी, थाना जयनगर के रूप में की गयी है.
मृतिका के मायके नवलसाही थाना क्षेत्र प्रखंड मरकच्चो के पूर्णानगर पंचायत मंझलानगर निवासी मेघलाल राणा की पुत्री अंशु कुमारी थी।

मृतिका के मायके वालों का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया. अंशू कुमारी के शव की सूचना मिलते ही मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे और जमकर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

बता दें कि अंशू कुमारी की शादी करीब तीन माह पहले 4 मई 2023 को मतौनी गांव के धीरेंद्र राणा के साथ हुई थी. लोगों ने बताया कि अंशू की हत्या करने के बाद उसके ससुरालवाले घर से भाग गये हैं. वहीं, परिजनों ने बताया कि ससुराल वाले हमेशा अंशू के साथ मारपीट-झगड़ा करते रहते थे. मायके वालों ने यह भी कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे. वहीं घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह, पुअनि पंचम तिग्गा, सुनील कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, परसाबाद पुलिस पिकेट प्रभारी इस्लाम अंसारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच कर प्रयास कर लोगों को समझाया। मामले में थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

12 दिन बाद स्थगित हुआ डीवीसी विस्थापितों का धरना, प्रशासन से हुई वार्ता में बनी सहमति

चंदवारा : विकास यादव बने कोडरमा के जिला सचिव, मिली बधाई

कोडरमा : जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग के साथ जान से मारने की धमकी एवं मारपीट, मामला दर्ज

कोडरमा में भीषण हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 2 की मौत

कोडरमा: पीडीएस दुकान की जांच पड़ताल करने गये एमओ को ग्रामीणों ने बना लिया बंधक

झुमरी तिलैया : श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में सजा विशेष दीवान

झुमरी तिलैया : द आर वी एस के बच्चों ने बी एम एस हॉस्पिटल का किया शैक्षणिक भ्रमण

कोडरमा : राज्यपाल ने कहा कि सैनिक स्कूल तिलैया का गौरवशाली इतिहास रहा है

कोडरमा: ग्रिजली स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

गिरिडीह : कोडरमा के दंपती से लूटपाट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

Leave a Comment