Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

12 दिन बाद स्थगित हुआ डीवीसी विस्थापितों का धरना, प्रशासन से हुई वार्ता में बनी सहमति

On: January 19, 2026 9:06 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

12 दिन बाद स्थगित हुआ डीवीसी विस्थापितों का धरना, प्रशासन से हुई वार्ता में बनी सहमति

मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन : कृष्णा यादव

चंदवार। बरही अनुमंडल के चंदवारा प्रखंड स्थित उरवां फार्म में डीवीसी विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 12वें दिन वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया। समिति और प्रशासन के बीच हुई चर्चा में विस्थापितों की 8 सूत्री मांगों पर सहमति बनी। अंचलाधिकारी ने वार्ता के दौरान बताया कि विस्थापितों की जमीन से जुड़े कागजातों का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है और शेष प्रक्रिया को शीघ्र निपटाया जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि बारिश खत्म होते ही एनएच से जलाशय तक सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा। वहीं विद्यालयों में डिजिटल बोर्ड और लाइब्रेरी जैसी त्वरित सुविधाएं 10 दिनों के अंदर उपलब्ध करा दी जाएंगी। इन भरोसों के बाद समिति ने धरना को अस्थायी रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया। हालांकि समिति ने स्पष्ट कहा कि आगे की रणनीति परिस्थितियों के आधार पर तय की जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव ने कहा कि विस्थापितों की जायज मांगों को पूरा किया जाना आवश्यक है। यदि वादों में किसी तरह की लापरवाही हुई, तो संघर्ष समिति एक बार फिर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। धरना स्थल पर उपस्थित अंचल अधिकारी अशोक भारती, पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव ,स्टर्लिंग कंपनी के एच आर राजेश सिंह, पूर्व मुखिया वीरेंद्र पासवान, मोती दास, सैयद अनवर, बालकिशुन यादव, शीतल यादव, मथुरा यादव, गुलाब यादव, बजरंगी यादव, पप्पू दास, महेश कुमार, छोटन कुमार, राजू दास, दिलीप यादव, कैलाश वर्मा, कैलाश पासी, विकास पासी, शिव शंकर शर्मा, रुपेश कुशवाहा, रणदीप कुमार सहित लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फूड पॉइजनिंग का मामला, एक दर्जन से अधिक छात्राएं अस्पताल में भर्ती

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

बरही में रसोइया धमना में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, लक्ष्मी नारायण की झांकी की प्रस्तुति

बरही में भीषण सड़क हादसा, तीन वाहन आपस में टकराए, एक चालक गंभीर रूप से घायल

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फूड पॉइजनिंग का मामला, एक दर्जन से अधिक छात्राएं अस्पताल में भर्ती

बरही प्रखंड में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट

बरही : अंतरराज्यीय पक्षी तस्करी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

बरही पुलिस ने 102 किलो डोडा सहित सफेद वरना कार जब्त, तस्कर फरार, एसडीपीओ ने दी जानकारी

79वां स्वतंत्रता दिवस पर युवा साथी झारखंड ने लगाया रक्तदान शिविर, 62 लोगों ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

बरही के राम नगर में निकला शिवलिंग, देखने उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

श्री श्री 1008 नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर डूमरडीह से निकली भव्य कलश यात्रा, बरही विधायक मनोज यादव हुए शामिल

Leave a Comment