Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

कोडरमा: आरपीएफ ने रेलवे लोहा (पटरी) से भरा ट्रक किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस

On: January 19, 2026 8:28 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

कोडरमा: आरपीएफ ने रेलवे लोहा (पटरी) से भरा ट्रक किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस

कोडरमा: झुमरीतिलैया शहर के तिलैया बस्ती स्थित प्रतीक स्टील प्लांट के मुख्य द्वार पर गुरुवार को एक ट्रक पर रेलवे कटिंग पटरी लोड पाया गया. आशंका है कि लोहा चोरी कर बेचने के उद्देश्य से तिलैया लाया गया था. तिलैया पुलिस और आरपीएफ मामले की जांच कर रही है

सूचना पाकर पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक संख्या एनएल-01जी-4655 पर रेलवे कटिंग पटरी लोड है. सूचना मिलने के बाद तिलैया थाने के एसआई सोनी प्रताप और आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल दल-बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली. फिर दोनों ने मिलकर मामले की जांच शुरू की.

फैक्ट्री प्रबंधन जांच में सहयोग करने में आनाकानी कर रहा था

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में फैक्ट्री प्रबंधन ने जांच में सहयोग नहीं किया. प्रबंधन ने पहले बताया था कि ट्रक फैक्ट्री के अंदर नहीं गया था. लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा गया तो फैक्ट्री प्रबंधन आनाकानी करने लगा. हालांकि, बाद में पुलिस और आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की. जिसमें पता चला कि उक्त ट्रक सुबह करीब दस बजे यहां पहुंचा था। इसके बाद ट्रक पहले फैक्ट्री के अंदर गया और कुछ देर बाद वापस बाहर आ गया.

बेचने के उद्देश्य से चोरी का लोहा तिलैया लाने की आशंका

पुलिस के मुताबिक ट्रक मालिक खुद को धनबाद का रहने वाला बता रहा है. ट्रक मालिक ने लोहे की खरीद से संबंधित कागजात होने का भी दावा किया है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया था. आरपीएफ व पुलिस को आशंका है कि लोहा चोरी का है, इसे बेचने के उद्देश्य से तिलैया लाया गया था.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

12 दिन बाद स्थगित हुआ डीवीसी विस्थापितों का धरना, प्रशासन से हुई वार्ता में बनी सहमति

चंदवारा : विकास यादव बने कोडरमा के जिला सचिव, मिली बधाई

कोडरमा : जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग के साथ जान से मारने की धमकी एवं मारपीट, मामला दर्ज

कोडरमा में भीषण हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 2 की मौत

कोडरमा: पीडीएस दुकान की जांच पड़ताल करने गये एमओ को ग्रामीणों ने बना लिया बंधक

झुमरी तिलैया : श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में सजा विशेष दीवान

झुमरी तिलैया : द आर वी एस के बच्चों ने बी एम एस हॉस्पिटल का किया शैक्षणिक भ्रमण

कोडरमा : राज्यपाल ने कहा कि सैनिक स्कूल तिलैया का गौरवशाली इतिहास रहा है

कोडरमा: ग्रिजली स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

गिरिडीह : कोडरमा के दंपती से लूटपाट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

Leave a Comment