Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के लिए बड़ा तोहफा, वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल को मिली हरी झंडी, 11 जून को होगा ट्रायल

On: January 19, 2026 7:34 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के लिए बड़ा तोहफा, वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल को मिली हरी झंडी, 11 जून को होगा ट्रायल

हजारीबाग : रेल मंत्रालय ने बिहार और झारखंड के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. बहुत जल्द आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन पटना से रांची के बीच दौड़ेगी. ट्रेन पटना से रांची महज छह घंटे में पहुंचेगी। इसके ट्रायल रन का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। ट्रायल रन 11 जून को पटना से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा। यह ट्रेन सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर गया पहुंचेगी। बरकाकाना पहुंचने का समय 11.30 बजे होगा। यह ट्रेन दोपहर 1 बजे रांची रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. इस दौरान ट्रेन जहानाबाद स्टेशन, कोडरमा, हजारीबाग और मेसरा स्टेशन पर भी रुकेगी. अब तक की योजना के मुताबिक ट्रेन गया में 10 मिनट और बरकाकाना में पांच मिनट रुकेगी. इस खबर के आने के बाद हजारीबाग के लोगों में भी खुशी है कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन यहां से गुजरेगी. यहां के लोग पिछले कई सालों से सुपरफास्ट ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि बहुत जल्द हजारीबाग से भी ट्रेन गुजरेगी और यहां के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. उन्होंने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment