Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : बड़े शहरों की तर्ज पर हजारीबाग में भी माताओं बहनों को दी गई रक्षाबंधन का तोहफा

On: January 19, 2026 7:41 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा नि:शुल्क ई रिक्शा के माध्यम से दी गई सेवा

बड़े शहरों की तर्ज पर हजारीबाग में भी माताओं बहनों को दी गई रक्षाबंधन का तोहफा।

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा नि:शुल्क ई रिक्शा के माध्यम से दी गई सेवा।

ईश्वर के बाद माताएं एवं बहनों को पूजा जाता है :– चंद्र प्रकाश जैन।

सेवा के माध्यम से हम कुछ कर सके यह हमारा सौभाग्य है :– लखन खण्डेलवाल

यह हमारा सौभाग्य की हम माता बहनों को सेवा प्रदान कर सक रहे हैं :– संजय कुमार।

हजारीबाग :

रक्षाबंधन का पावन पर्व आते ही क्या खास और क्या अलग सब कोई अपने माध्यम से अपनी अपनी बहनों को आकर्षक तोहफा भेंट करता है। इसी क्रम में बड़े शहरों की तर्ज पर शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताएं एवं बहनों के लिए नि:शुल्क ई रिक्शा का परिचालन शुरू किया गया। ई रिक्शा के माध्यम से माताएं बहने शहर के किसी भी कोने में अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधने के लिए जा सके इसी दृष्टिकोण से हजारीबाग यूथ विंग ने ई रिक्शा परिचालन को निशुल्क रखा। यह सुविधा एकदिवसीय थी।

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा नि:शुल्क ई रिक्शा के माध्यम से दी गई सेवा

ई रिक्शा परिचालन से पूर्व हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक की माता जी सुधारानी जैन, संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी सहित कई लोगों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखलाकर नि:शुल्क ई रिक्शा परिचालन की शुरूआत किया गया।

नि:शुल्क ई रिक्शा का सुविधा ले रही माता एवं बहनों ने कहा कि हमारे लिए इससे बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता। भाई को रक्षा सूत्र बांधने से पूर्व हजारीबाग यूथ विंग के भाइयों ने हमें अपना तोहफा दिया है हम उनका हृदय से आभार प्रकट करते हैं।

मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि ईश्वर के बाद माताएं एवं बहनों को पूजा जाता है। आप सबों का आशीर्वाद सदैव हजारीबाग यूथ विंग पर बनी रहे। हजारीबाग यूथ विंग सेवा के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर है।

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा नि:शुल्क ई रिक्शा के माध्यम से दी गई सेवा।

अध्यक्ष लखन खंडेलवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग सेवा के माध्यम से कुछ कर सके यह सौभाग्य की बात होगी, सेवा ही धर्म के निमित्त कार्य हमेशा होते रहेगा।

मौके पर सचिव संजय कुमार ने कहा यह हमारा सौभाग्य की हम माता बहनों को सेवा प्रदान कर सक रहे हैं।

मौके पर :– हजारीबाग यूथ विंग संरक्षक की माता जी सुधारानी जैन, सुरेंद्र खण्डेलवाल,संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, सनी देव, शम्पा बाला,शारदा खण्डेलवाल, गुंजन मद्धेशिया, मोहम्मद ताजुद्दीन, राज कुमार,सुरेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment