Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : डीएमएफटी मद से नवचयनित चिकित्सक तथा मेडीकल ऑफिसर का ओरिएंटेशन प्रोग्राम

On: January 19, 2026 8:59 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
डीएमएफटी मद से नवचयनित चिकित्सक तथा मेडीकल ऑफिसर का ओरिएंटेशन प्रोग्राम

डीएमएफटी मद से नवचयनित चिकित्सक तथा मेडीकल ऑफिसर का ओरिएंटेशन प्रोग्राम

चिकित्सकों को उनके दायित्वों व कर्तव्यों से कराया गया अवगत

हजारीबाग : डीएमएफटी मद से जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए चिकित्सकों, मेडिकल ऑफिसर पदो के नियुक्ति के उपरांत आज 20 जनवरी को उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में चयनित सभी अभ्यर्थियों के बीच ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई मोटिवेशनल वीडियो के माध्यम से नव चयनित चिकित्सकों को अपने दायित्व तथा कर्तव्यों से परिचय कराया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने सभी चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर्स को स्वास्थ्य सेवा सर्वोपरी के सिद्धांत पर चलना चहिए। उन्होंने कहा कि जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने हेतु यह चयन प्रक्रिया की गई है। जितने भी अभ्यर्थी सफल हुए है उनकी जिम्मेवारी पदस्थापन के दिन से ही समाज के प्रति बढ़ जाएगी इसलिए सभी अपनी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें।  इस कार्यक्रम के दौरान 20 वर्षों से चिकित्सा सेवा में अपना योगदान देने वाले डॉ जी.सी वर्मा ने अपने हेल्थकेयर के अनुभवों को साझा किया। अस्पताल प्रबंधक मो शहनवाज ने मिशन कायाकल्प के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उप विकास आयुक्त ने कई मोटिवेशनल विडियो द एक्सपेरिमेंट बाय पैच एडम्स तथा द सर्जन कट के माध्यम से नव चयनित चिकित्सकों पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन, डीएमएफटी नोडल शान्ति भूषण कुमार व नवचयनित चिकित्सक मौजुद रहे।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment