Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : खनन विभाग की कारवाई, कई अवैध कोयला लदे वाहनों पर प्राथमिकी दर्ज

On: January 19, 2026 10:35 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
खनन विभाग की कारवाई,कई अवैध कोयला लदे वाहनों पर प्राथमिकी दर्ज

खनन विभाग की कारवाई, कई अवैध कोयला लदे वाहनों पर प्राथमिकी दर्ज

हजारीबाग : उपायुक्त हजारीबाग नैंसी सहाय के निर्देशानुसार खान निरीक्षक सुनिल कुमार द्वारा गत रात्री को कोयला एवं बालू के अवैध कारोबार के विरूद्ध संबंधित थानो और जिला पुलिस बल के सहयोग जिले भर मे छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमे पदमा ओ0 पी0 अन्तर्गत 02 अवैध बालू लदे हाईवा पकडे गये। दोनो हाईवा समीप के सोंकी नदी से अवैध बालू खनन कर हज़ारीबाग बेचने जा रहे थे जिसे खान निरीक्षक सुनिल कुमार द्वारा पकड कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ ही बरकट्ठा थाना अन्तर्गत महाबर मोड के पास तीन अवैध कोयला लोड ट्रको को पकडा गया है, जो धनबाद जिले से अवैध रूप से बिहार और उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था। कोयला अवैध रूप से धनबाद के गणेश पाण्डेय एवं अन्य लोगों के द्वारा जीएसटी के माध्यम से भेजा जा रहा था जांच के क्रम में अवैध कोयले की गाड़ियों के पास खनन राजस्व भुगतान का ई- चालान नही पाया गया है। जब्त गाड़ियों मे एक गाडी लिंकेज कोयला से भी संबंधित है जो मंगलम उद्योग के नाम से ब्लॉक दो कोलियरी बीसीसीएल से पुरूलिया बंगाल भेजने की जगह उसे बिहार भेजा जा रहा था। पकड़े गए एक कोयले की गाडी सुनिल इंटरप्राईजेज द्वारा बेचा गया है जिसपर पुर्व मे बरही थाना मे भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

खनन विभाग की कारवाई,कई अवैध कोयला लदे वाहनों पर प्राथमिकी दर्ज

सभी कोयला लदे ट्रको को बरकट्ठा थाना के हवाले करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुरे छापेमारी मे 02 लोगो को गिरफ़्तार भी किया गया है। 

पकडे गये गाडीयो का विवरण 

JH02AU/1833- मालिक कुलदीप मेहताJH02Z/4150- मालिक विक्रम मेहताNL01Q/1228- कोयलाBR06GC/9176- कोयलाJH01CZ/3814- कोयला

पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी अजित कुमार ने बताया है कि रात्रि मे पकडे गये कोयला एवं बालू लदे वाहनो के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। सरकार के निर्देशानुसार लगातार छापेमारी की जायेगी।

Dr. Bhim Rao Ambedkar Public School Madhyagopali Chouparan

Related Posts
Dr. Bhim Rao Ambedkar Public School Madhyagopali Chouparan

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment