Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : 249 दिव्यांगजनो ने कराया अपना पंजीकरण,कईयो को मिले ट्राई साइकिल, वैशाखी व अन्य उपकरण

On: January 19, 2026 11:00 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

दिव्यांगजनों के लिए चलंत न्यायालय सह जागरुकता शिविर का आयोजन

दिव्यांग लोगों को उनका अधिकार मिले इस विशेष उद्देश्य हेतु बड़ी संख्या में लाभुक हुए शामिल

249 दिव्यांगजनो ने कराया अपना पंजीकरण,कईयो को मिले ट्राई साइकिल, वैशाखी व अन्य उपकरण

Hazaribagh: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलंत न्यायालय सह जागरुकता शिविर का आयोजन राज्य निःशक्तता आयुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज 24 जुलाई को समाहरणालय भवन परिसर में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय,डीडीसी प्रेरणा दीक्षित सहित 2020 एवं 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के परीक्ष्यमान आईएएस मुख्य रुप से उपस्थित थे।
जिले के दिव्यांगजनों की समस्याओं की सुनवाई तथा समाधान के लिए चलन्त न्यायालय कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को योजना का लाभ दिया गया।
डा. भुवनेश प्रताप सिंह, राज्य निःशक्तता आयुक्त, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने अपने संबोधन में बताया कि न्यायालय का उद्देश्य दिव्यांगजनो की समस्या का समाधान करना एवं सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है। राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जाती है लेकिन जागरुकता की कमी के कारण योग्य लाभुक इसका लाभ नहीं ले पाते इसलिए आज उन लाभुको के लिए चलंत न्यायालय का आयोजन किया गया है।

वहीं उप विकास आयुक्त ने इस शिविर के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने कई कदम उठाएं है। उनकी दिनचर्या को सुगम बनाने, स्वावलंबन के लिए प्रदत अधिकारों,लाभ प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जागरूक करने हेतू आज हमसब एकत्रित हुए है। उन्होंने शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को इसका लाभ लेने की अपील की।

249 दिव्यांगजनो ने कराया अपना पंजीकरण

दिव्यांगजनों के लिए आयोजित चलन्त न्यायालय-सह- जागरूकता शिविर में 249 लाभुको ने अपना पंजीकरण कराया। शिविर में राज्य निःशक्तता आयुक्त के द्वारा अफरोज अंसारी पिता-फिरोज अंसारी एवं शैक्या कुमार पिता-चरक कुमार मेहता, घाघरा मेढ़कुरी, दारू को ट्राई साईकिल।

संतोष करमाली, पिता-श्यामलाल करमाली चुरचू एवं राजेन्द्र तुरी पिता-प्रयाग तुरी, कपका, बरकट्ठा को वैशाखी का वितरण किया गया। इस अवसर पर 50 शारीरिक रूप से दिव्यांग, 6 मानसिक, 22 ई.एन.टी. एवं 10 नेत्र से दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड के द्वारा चिन्हित किया गया। दिव्यांगजनों के द्वारा राज्य निःशक्तता आयुक्त के समक्ष अपनी-अपनी समस्या को रखा, जिन्हें जाँचोपरांत निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर 249 दिव्यांगजनों ने अपनी समस्याओं को लेकर पंजीयन कराया। दिव्यांगों की सुविधा के लिए परिसर में कुल-8 स्टॉल लगाये गये थे, जिसमें दिव्यांग पेंशन, यूडीआईडी कार्ड, मेडिकल बोर्ड, आधार कार्ड, दिव्यांग यंत्र/उपकरण, दिव्यांग छात्रवृति, पुछताछ केन्द्र एवं पंजीयन स्टॉल शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, आर.सी.एच. पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इन्दू प्रभा खलखो, समाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक निवेदिता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उराँव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यालय कर्मियों में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद, लिपिक अभिषेक कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment