Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हज़ारीबाग़: जंगली हाथियों का आतंक जारी, बेड़मक्का जंगल में एक बुजुर्ग को कुचला

On: January 19, 2026 7:30 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हज़ारीबाग़: जंगली हाथियों का आतंक जारी, बेड़मक्का जंगल में एक बुजुर्ग को कुचला
जानकारी मुताबिक वन विभाग ने चार लाख देने की घोषणा की

दारू (हजारीबाग) : इन दिनों राज्य के इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक जारी है. अगर कोई व्यक्ति गलती से भी हाथी के सामने आ रहा है तो हाथी उसे मौत के मुंह में पहुंचा रहा है. लगातार हाथियों के उत्पात से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है. हाथी अपने झुंड से बिछड़कर जंगल के गांवों में पहुंच रहे हैं और ग्रामीणों के कई कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं. ताजा खबर हज़ारीबाग जिले से है जहां एक जंगली हाथी ने एक शख्स को कुचल दिया, जिससे शख्स की मौत हो गई.

टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बेड़मक्का जंगल में हाथियों ने उचक्का मुहल्ला झरपो निवासी रामेश्वर ठाकुर को कुचल कर मार डाला. वह शनिवार की सुबह बकरी का पलहा लाने के लिए जंगल गया था। तभी अचानक हाथी उसके पीछे पहुंच गया और उसे पैरों तले कुचल दिया। इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई तो अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी प्रक्रिया के बाद चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की. वहीं मृतक की पत्नी यशोदा देवी को अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये दिये गये. साथ ही मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment