Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

छोटकी बरही में आयोजित वैदिक श्री श्री 1008 श्री शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन पूर्व विधायक मनोज यादव हुए शामिल

On: January 19, 2026 8:19 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
छोटकी बरही में आयोजित वैदिक श्री श्री 1008 श्री शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन पूर्व विधायक मनोज यादव हुए शामिल

छोटकी बरही में आयोजित वैदिक श्री श्री 1008 श्री शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन पूर्व विधायक मनोज यादव हुए शामिल

जीवन में खुश रहना है तो अपने जीवन के दोष को दूर करें : विदुषी अंजनी गोस्वामी

Hazaribagh:-बरही प्रखंड के रसोइया धमना छोटकी बरही में आयोजित वैदिक श्री श्री 1008 श्री शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के सात दिवसीय महायज्ञ के दूसरे दिन राष्ट्रीय प्रवाचिका विदुषी अंजनी गोस्वामी जी प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त बिहार के तत्कालीन मंत्री सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, विहिप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता, मुखिया गोविंद साव, विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष नंदकिशोर कुमार, भाजपा युवा नेता रितेश गुप्ता भी मौजूद रहे। प्रयागराज की राष्ट्रीय प्रवाचिका के मुखार. विंद से अमृततुल्य सागर बह रहे है, जिसमें लोग गोता लगा रहे हैं। प्रवचन को श्रवण कर लोग मानसिक शांति की अनुभूति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामकथा सिर्फ इतिहास ही नहीं बल्कि उसे अपने जीवन में उतारने वाली ग्रंथ है, जिससे मानव जीवन में सफलता की ओर बढ़ेगा। कपट और ईमान अगर जीवन में नहीं है तभी जीवन में किया गया कोई भी कार्य सफल होगा। व्यक्ति अपने दुख से नहीं बल्कि पड़ोसियों के सुख से दुखी है। उन्होंने कहा कि अभिमान हमारे जीवन का सबसे बड़ा शत्रु है, जिसे त्याग कर ज्ञानेंद्रियों पर विजय प्राप्त कर मनुष्य हर हार को जीत सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा रावण और कंस का अभिमान ना रहा तो मनुष्य कि क्या बला है, इसलिए मानव मात्र को भगवान के चरणों में समर्पित कर अपने जीवन में पुण्य कार्य करने चाहिए।

छोटकी बरही में आयोजित वैदिक श्री श्री 1008 श्री शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन पूर्व विधायक मनोज यादव हुए शामिल

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि यज्ञ सामाजिक बुराइयों को दूर करते हुए लोगों में नई ऊर्जा का संचार करता है, हमें पूरा पृथ्वी को एक परिवार की तरह समझना चाहिए एवं सभी जीवों पर दया का भाव रखना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में महायज्ञ समिति के अध्यक्ष रामअवतार साहू, सचिव राजदेव गुप्ता, बीरेंद्र कुमार, बीरबल साहू, सिकंदर कुमार, मनोज साहू, दीपक कुमार, प्रकाश साहू, चौ. रंगी लाल गुप्ता, पूरन देव साहू, उपाध्यक्ष मिथिलेश साहू, खेलावन साहू, वासुदेव साहू, कोषाध्यक्ष उदय कुमार, बिरजू साहू, संरक्षक सरयू साहू, कैलाश साहू, नारायण साहू, विजय साव, खेमलाल साहू, जि. बलाल साहू, सीताराम साहू, जगदीश साहू, विशेश्वर साहू, श्यामदेव साहू, मुनिलाल साहू, गुलाब साहू व युवाओं में सूरज कुमार, मुकेश कुमार, सत्येंद्र साहू, संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार, जय नारायण कुमार, ना. “रंगी कुमार, देवराज कुमार, मंटू कुमार, कैलाश कुमार, जयंत कुमार सहित कमिटी के लोग तत्परता के साथ लगे हुए है।

इसे भी पढ़ें : परीक्षा केंद्र के 100 मीटर परिधि पर धारा 144 अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू, तीसरी आंख से परीक्षा कक्ष की निगरानी, 139 परीक्षा केन्द्रों में इतने परीक्षार्थी होंगे शामिल


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

Leave a Comment