Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा सभी थाना प्रभारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिया गया

On: January 19, 2026 8:33 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पदाधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिया गया

हजारीबाग: दिनांक 11. 01.2023 को आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा सभी थाना प्रभारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिया गया।

  1. पिछले माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधिक कांडों की समीक्षा की गयी तथा सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए।
  2. 5/10 वर्षों से अधिक पुराने लंबित कांडों के अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया. सभी पुराने लंबित कांडों की समीक्षा कर उनके अविलंब निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
  3. आगामी सरस्वती पूजा को लेकर सुरक्षा से संबंधित दिशानिर्देश दिए गए।
  4. सिविल कोर्ट के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
  5. अवैध पोस्ता एवं अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया तथा उनके विरुद्घ सीसीए का प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया।
  6. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
  7. नशाखोरी के पदार्थ खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
  8. विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
  9. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलीयों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
  10. संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
  11. सरकारी जमीन से संबंधित जितने भी मामले थाना में लंबित है उन्हें यथाशीघ्र संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।
  12. अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
  13. जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment