Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

सोहरा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पूर्व विधायक हुए सम्मिलित

On: January 19, 2026 10:28 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

सोहरा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, पूर्व विधायक हुए सम्मिलित

Chouparan : चौपारण के सोहरा स्थित ऐतिहासिक समोखर माता मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के साथ आयोजित सात दिवसीय यज्ञ शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव भी शामिल हुए. समोखर मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय कर नवादा नदी तक पहुंची, जहां बनारस के आचार्य हिमांशु मिश्रा और ओमकार मिश्रा ने जल भरवाया. पूर्व विधायक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मानव जीवन सार्थक होता है। प्रत्येक जीव और मनुष्य जन्म लेता है लेकिन वह अपने जीवन का अर्थ नहीं समझता।

बचपन से लेकर मृत्यु तक वह सांसारिक गतिविधियों में लिप्त होकर इस अनमोल जीवन को नश्वर बना देता है। श्रीमद्भागवत एक ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य और दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां कहीं भी भागवत कथा होती है, उसके श्रवण मात्र से सारा क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्ति से मुक्त हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा से सशक्त हो जाता है। यज्ञ का आयोजन गांव के पांच भाइयों प्यारी राणा, बिराज राणा, बिसुन राणा, अर्जुन राणा, तपेश्वर राणा, कमलेश राणा, उमेश राणा आदि के सहयोग से किया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि हर शाम बनारस से आई प्रसिद्ध कथाकार मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी अपनी सुरीली आवाज में कहानी सुनाएंगी. कलश में जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, पूर्व मुखिया राजदेव यादव, चय विश्वकर्मा समाज के सचिव डोमन राणा, समाजसेवी राजेंद्र राणा, युगल राणा, जेएमएम नेता वीरेंद्र राणा, केदार राणा, भाजपा नेता आशीष सिंह, सतेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, मन्नू सिंह, राकेश पाण्डेय, सियाराम सिंह सहित सैकड़ों लोग कलश में यात्रा उपस्थित रहे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

चौपारण : सुभाष हाउस ने इंटर हाउस बास्केटबॉल फाइनल में रचा इतिहास, टैगोर हाउस को हराकर जीता खिताब

Leave a Comment