Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

भू-माफियाओं का बढ़ा मनोबल : दनुआ चोरदाहा में जेसीबी से सैकड़ों पेड़-पौधे उखड़ गये, सरकारी विभाग गौण

On: January 19, 2026 7:23 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

भू-माफियाओं का बढ़ा मनोबल : दनुआ चोरदाहा में जेसीबी से सैकड़ों पेड़-पौधे उखड़ गये, सरकारी विभाग गौण

हज़ारीबाग़:(चौपारण) : एक ओर जहां सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न विभागों द्वारा लाखों रुपये की लागत से पौधारोपण करने की सरकारी योजना चलायी गयी है. पर्यावरण को बचाने में पूरा देश जुटा हुआ है. उधर, हज़ारीबाग़ के चौपारण प्रखंड के दनुआ चोरदाहा में जमीन पर लगे विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों पेड़-पौधों को भू-माफियाओं द्वारा जेसीबी मशीन से उखाड़ने का मामला सामने आया है. हालाँकि, ये कहना मुश्किल है. जिस जमीन पर जेसीबी चलायी गयी है, वह कैसी जमीन है. यह रैयती, गरमजुरवा या वन विभाग का है. लेकिन ज़मीन चाहे किसी भी प्रकार की रही हो. इस पर सैकड़ों पेड़ लगे हुए थे। जो जड़ सहित नष्ट कर दिए गए हैं। जो लकड़ी कीमती थी. इसे भू-माफिया ले गये. जो पेड़ पौधे काम के नही थे उसे वही किनारे कर दिया गया है.

क्या कहते हैं सीओ

सीओ प्रेमचंद सिन्हा ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है. पूछने पर उन्होंने कहा कि उस जमीन का राजस्व ग्राम, खाता संख्या, प्लॉट बताना होगा. उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. काटने का अधिकार किसी को नहीं है. इसके लिए उन्हें पेड़ों को काटने या मशीनों से उखाड़ने के लिए सर्कल या वन विभाग से अनुमति लेनी होगी। तभी कोई पेड़ काटा जा सकता है. उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है.

क्या कहते हैं वनकर्मी

दनुआ जंगल वन प्राणी आश्रयणी में पड़ता है। प्रभारी वनपाल मो.अयूब अंसारी ने बताया कि पेड़ काटे जाने की जानकारी वन विभाग को है. जांच की जा रही है. क्या जमीन वन विभाग की है. या फिर ये किसी और प्रकार का है. बिना अनुमति के पेड़ काटने का अधिकार किसी को नहीं है। चारों तरफ घना जंगल है- जहां पेड़-पौधों को उखाड़ने का काम जैसीबी मशीन से किया गया है. इसके अगल-बगल घने जंगल हैं। बगल से बरसाती नदी भी गुजरी है. नदी के किनारे के सभी उखड़े हुए पेड़ों को किनारे कर दिया गया है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

चौपारण : सुभाष हाउस ने इंटर हाउस बास्केटबॉल फाइनल में रचा इतिहास, टैगोर हाउस को हराकर जीता खिताब

Leave a Comment