Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण सामुदायिक अस्पताल में इलाज कराना मुश्किल, सीएचसी में डॉक्टर न होने से मरीज परेशान, अस्पताल छोड़ निजी क्लिनिकों में बैठते हैं डॉक्टर

On: January 19, 2026 10:09 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण सामुदायिक अस्पताल में इलाज कराना मुश्किल, सीएचसी में डॉक्टर नहीं रहने से मरीज परेशान, अस्पताल छोड़ निजी क्लीनिक में बैठते हैं डॉक्टर

मरीज निजी क्लीनिकों में जाने को है मजबूर

चौपारण : चौपारण जीटी रोड चतरा मोड़ पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई डॉक्टर पदस्थापित हैं, लेकिन वे समय पर मरीजों के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं. अधिकांश डॉक्टर ड्यूटी के समय भी अपने निजी क्लिनिक में बैठते हैं. उक्त आरोप स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया विनोद सिंह ने लगाया है. उन्होंने कहा है कि जिन डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, वही डॉक्टर मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गये हैं. चौपारण का 40 बेड वाला सरकारी अस्पताल सिर्फ एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा है. वहीं अधिकांश डॉक्टर समय पर अस्पताल में उपलब्ध नहीं रहते हैं. जिससे मरीजों को भटकना पड़ रहा है। ऐसे में मरीज निजी क्लीनिकों में जाने को मजबूर हैं. निर्धारित समय होने के बावजूद ओपीडी में तीन से चार घंटे बाद भी डॉक्टर नहीं पहुंचते हैं. यह पहली बार नहीं है। वर्षों से इस अस्पताल में यह परंपरा निभाई जा रही है. कई बार शिकायत के बावजूद इन डॉक्टरों पर न तो कोई नियंत्रण है और न ही अपनी ड्यूटी के प्रति ईमानदारी। आए दिन चर्चा होती रहती है कि इन डॉक्टरों को अस्पताल में कम और अपने निजी क्लिनिक में ज्यादा रुचि है. लोगों का कहना है कि ये डॉक्टर अपने उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से बेखौफ होकर निजी क्लिनिक चलाते हैं. लोगों की बात में सच्चाई तब नजर आती है जब अधिकारी उक्त बातें टाल-मटोल कर मामले को घुमाने की कोशिश करते हैं. जिले के सबसे बड़े प्रखंड चौपारण का सरकारी अस्पताल जहां इन दिनों इलाज कराना बेहद मुश्किल हो गया है. सबसे पहले मरीज को पर्ची बनवाने के लिए अस्पताल में लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता है। एक बार पर्ची बन जाने के बाद भी डॉक्टर को दिखाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। क्योंकि डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं हैं वह निजी क्लीनिक मे मरीज देख रहे है। सामुदायिक अस्पताल के आसपास डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से दर्जनों क्लिनिक बेखौफ चल रहे हैं. कई क्लीनिकों में अल्ट्रासाउंड व जांच घर भी अवैध रूप से चल रहे हैं.

इसी क्रम में चौपारण के पूर्व मुखिया विनोद सिंह इस मामले की जानकारी के लिए अस्पताल पहुंचे और रोस्टर में किस डॉक्टर की ड्यूटी है, इसकी जानकारी ली, तो उन्हें पता चला कि सतीश कुमार सिंह हैं, तो उन्होंने डॉ. सतीश सिंह को जानकारी लेने के लिए फोन किया तो उन्होंने फोन उठाना भी उचित नहीं समझा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

चौपारण : सुभाष हाउस ने इंटर हाउस बास्केटबॉल फाइनल में रचा इतिहास, टैगोर हाउस को हराकर जीता खिताब

Leave a Comment