Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण: पीएलएफआई ने जारी किया मारने का आखिरी फरमान, धमकियों से व्यापारी दहशत में

On: January 19, 2026 7:27 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पीएलएफआई ने जारी किया मारने का आखिरी फरमान, धमकियों से व्यापारी दहशत में

चौपारण : चौपारण के कई कारोबारियों को कई महीनों से चरमपंथी संगठन पीएलएफआई से धमकियां मिल रही हैं. इससे भयभीत व्यापारी अब चौपारण छोड़ने को विवश हो रहे हैं। खूंटी पुलिस द्वारा राजेश गोप सहित कई उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद लोगों को शांति का अनुभव हो रहा था, लेकिन कुछ दिनों के बाद संगठन ने फिर से धमकी देना शुरू कर दिया. लगातार धमकियों और करोड़ों रुपये की मांग को लेकर व्यापारियों में भय बढ़ता जा रहा है। व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और भारी मानसिक तनाव में बताए जा रहे हैं।

सूत्रों की माने तो आतंकियों ने कारोबारियों की लंबी फेहरिस्त बनाई है। फिलहाल कुछ ही व्यापारियों को निशाना बनाया गया है। लेकिन सूची लंबी होगी तो बरही विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बताया जाता है कि अफीम, शराब और गौ तस्करों ने उग्रवादियों से सांठगांठ की है. इसी का नतीजा है कि आज चरमपंथी अपने पांव जमाने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस भी सिर्फ आश्वासन देकर काम चला रही है। पुलिस अब तक पीएलएफआई प्रमुख दिनेश गोप का पता लगाने में नाकाम रही है। उग्रवादियों ने एक अंतिम फरमान जारी किया है और मौत की चेतावनी दी है। इस संबंध में पूर्व में भी थाने को सूचना दी जा चुकी है। हालांकि थाने से कोई पुष्टि नहीं हुई है। मामले को बेहद गोपनीय रखा गया है। कुछ महीने पहले पत्रकार शशि शेखर की दुकान पर फायरिंग के बाद भी पीएलएफआई ने सात व्यापारियों को धमकाया था और करोड़ों रुपये की लेवी की मांग की थी.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

चौपारण : सुभाष हाउस ने इंटर हाउस बास्केटबॉल फाइनल में रचा इतिहास, टैगोर हाउस को हराकर जीता खिताब

Leave a Comment