Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण: धारदार हथियार से महिला की हत्या, करीब 4 साल पहले बेटे की हत्या, अब मां की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

On: January 19, 2026 10:01 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण: धारदार हथियार से महिला की हत्या, करीब 4 साल पहले बेटे की हत्या, अब मां की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
चौपारण के बसरिया निवासी सहदेव राणा की पत्नी मैना देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी.
करीब 4 साल पहले बेटे की हत्या हुई, अब मां की हत्या हो गई

Chouparan : एक बार फिर चौपारण चर्चा के केंद्र में बन गया है. जहां चौपारण के बसरिया निवासी सहदेव राणा की पत्नी मैना देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. पति सहदेव राणा ने बताया कि आज रात करीब 10:30 बजे के आसपास घर के बाहर से हत्या कर दिया गया है, इसी बीच गांव के मेरे गोतिया लोगों ने धारदार हथियार से मेरे पत्नी पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. मालूम हो कि करीब 4 साल पहले सहदेव राणा के बेटे रोहित राणा की गांव के ही लोगों ने हत्या कर दी थी, जिसमें दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा हुई थी और कुछ लोग बरी भी हुए थे. मृतिका के पति सहदेव राणा ने बताया कि गांव के लोगों ने ही मेरी पत्नी की हत्या कर दी है. घटना की जानकारी मिलते ही चौपारण पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में जुट गए. सहदेव राणा केदुआ मोड़ के पास बाला बांध पर किराये के मकान में रहता है, जहां उसकी पत्नी की हत्या कर दी गयी थी. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी. जिसके बाद थाना प्रभारी ने बताया कि नकुल राणा और मनोज राणा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. बताया जाता है कि दो दिन पहले मृतक के घर पर पंचायत बैठी थी, जिसमें कुछ विवाद सुलझ गया था. पिछले कुछ सालों से जमीन विवाद भी चल रहा है जिसमें उनके बेटे की हत्या भी हो चुकी है. फिलहाल जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी कि यह हत्या एक सोची-समझी साजिश है या जमीनी विवाद। लेकिन चौपारण, बसरिया का मामला उससे भी ज्यादा गर्म है, जिसमें यह घटना चर्चा का केंद्र बनी हुई है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

चौपारण : सुभाष हाउस ने इंटर हाउस बास्केटबॉल फाइनल में रचा इतिहास, टैगोर हाउस को हराकर जीता खिताब

Leave a Comment