Also Read
चौपारण : प्रखंड अंतर्गत पंचायत करमा के ग्राम असनाचुआं निवासी विनोद कुमार यादव के पुत्र अशज कुमार (उम्र लगभग 4 वर्ष) का निधन मुंबई में हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग विधायक प्रतिनिधि रेवाली पासवान ने बताया कि बच्चा का काफी समय से इलाज चल रहा था। पूर्व वार्ड सदस्य राजकुमार यादव, अजय यादव, सुखदेव यादव, गोलू कुमार यादव, कैलाश यादव मुंबई में काम करता है। उन सभी के प्रयास से सेठ विनोद शेट्टी चंदा का माध्यम से अशज कुमार का शव को फ्लाइट द्वारा मुंबई से रांची लाया गया । मुंबई से रांची आने के बाद एंबुलेंस की कोई व्यवस्था के लिए लोगों ने रेवाली पासवान से संपर्क किया। उसके बाद श्री पासवान ने चौपारण-2 जिप सदस्य रवि शंकर अकेला से संपर्क साधा । समस्या सुनते ही गंभीरता से लिया और अपने निजी खर्च से एंबुलेंस व्यवस्था कर शव को असनाचुआं (घर) भेजने में सहयोग किया। श्री अकेला ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों से कहा कि इस दुःख के समय में हम आपके साथ हैं। वहीं इस सहयोग के लिए लोगों ने रवि शंकर अकेला को धन्यवाद दिया है।























