Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : प्रेस क्लब चौपारण का चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष बने शंकर व सचिव डी मुन्ना

On: January 19, 2026 7:30 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

प्रेस क्लब चौपारण का चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष बने शंकर व सचिव डी मुन्ना

चुनावी प्रक्रिया में 11 में कोषाध्यक्ष सहित 8 सदस्य निर्विरोध जीते
हम टीम के साथ पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध- शंकर

चौपारण : प्रेस क्लब चौपारण इकाई की चुनावी सरगर्मी समाप्त हो गई। वरिष्ठ व युवा पत्रकारों ने मिल कर इस महापर्व में हिस्सा लिया। इस प्रक्रिया में 11 में 8 सदस्यों ने निर्विरोध चुनाव जीता जबकि 3 ने मतदान की प्रक्रिया में करारी शिकस्त देते हुवे विजय प्राप्त किया। अध्यक्ष पद पर शंकर यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी हरेंद्र कुमार राणा को हराते हुवे निर्वाचित घोषित हुवे। उपाध्यक्ष पद के लिये बीरेन्द्र शर्मा ने प्रमोद सोनी को पराजित किया। वहीं सबसे वरिष्ठ पत्रकार डी मुन्ना ने मुकेश सिंह को पराजित कर सचिव के लिये निर्वाचित हुवे। निर्वाचित घोषित होने के बाद अध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि ये हमारी टीम की जीत है। सभी को साथ लेकर चलना हमारी जवाब देहि है। अब हमें पत्रकारों की मजबूती के साथ ही उनका मनोबल भी ऊंचा रखना है।

ये हुवे निर्विरोध निर्वाचित:-

कोषाध्यक्ष किशोर राणा, उप सचिव विजय मधेशिया, केंद्रीय सदस्य चन्दन गुप्ता व कार्यकारिणी सदस्यों में दुर्गेश पांडेय, अरविंद कुमार सिंह, फैजान अहमद, संतोष विश्वकर्मा एवं कृष्णा कुमार पासवान।

इनकी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने में रही अहम भूमिका- जिला कमिटी के द्वारा निर्वाचन पदाधिकारी अजय ठाकुर व उमेश पासवान ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से शांति व लोकतांत्रिक रूप से सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। वहीं शशि शेखर ने पत्रकारों की रक्षा, सुरक्षा व अखंडता के मूलमंत्र के साथ सभी को एक मंच पर लाकर चौपारण की पत्रकारिता में नया कीर्तिमान स्थापित किया।

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी रहे मौजूद:-

पूरी चुनावी प्रक्रिया पर प्रशासन भी अपनी नजर बनाए रखा और इस दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रेमचन्द कुमार सिन्हा व थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर एवं जिला से चुनाव पर्यवेक्षक प्रकाश पांडेय व मो. शमीम अहमद सहित जिले कमिटी के उपाध्यक्ष अभय सिंह व संयुक्त सचिव नवीन सिन्हा मौजूद रहे। सभी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देते हुवे शुभकामनाएं दी। साथ ही भविष्य में मिलकर चौपारण को मजबूत बनाने की बात कही।

चुनाव प्रक्रिया में इन्होंने लिया हिस्सा:-

चुनावी प्रक्रिया में सभी निर्वाचित सदस्यों के अलावे प्रदीप यादव, सुनील सिन्हा, अरविंद साव, अजित सिंह, केशव सिंह, मुकेश राणा, अक्सर अंसारी, मुकेश कुमार, राज कुमार राणा, चन्दन राणा, मिथुन दांगी, रामसेवक राणा सहित सभी 30 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

चौपारण : सुभाष हाउस ने इंटर हाउस बास्केटबॉल फाइनल में रचा इतिहास, टैगोर हाउस को हराकर जीता खिताब

Leave a Comment