Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण: वन विभाग की करवाई, अवैध लकड़ी लदी बैलगाड़ी जब्त, तस्कर पर मामला दर्ज

On: January 19, 2026 9:12 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण: अवैध लकड़ी लदी बैलगाड़ी जब्त, तस्कर पर मामला दर्ज

चौपारण: चौपारण वन विभाग (प्रादेशिक वन क्षेत्र चौपारण) ने 29 जुलाई की रात में लकड़ी के बोटा से लदी एक बैलगाड़ी को जब्त कर लिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी वनपाल राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. वन विभाग के लिए सिरदर्द बन चुके ग्राम डोईया निवासी जसवन्त सिंह पिता स्वर्गीय धधुरी सिंह को लकड़ी ले जाते हुए पकड़ा गया। लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. वह पहले भी जीटी रोड के पास तेतरिया, ताजपुर और केवलिया के जंगल काट कर आसपास के गांवों में लकड़ी बेचता था.

लकड़ी तस्कर के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : वनपाल

जब्त लकड़ी व बैलगाड़ी को वन विभाग कार्यालय लाया गया है. वनपाल ने यह भी कहा कि जहां-जहां भी जसवन्त सिंह द्वारा लकड़ी की सप्लाई की जाती है, उन सभी स्थानों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. जो लोग लकड़ी खरीदते हैं वे भी उतने ही दोषी हैं जितने उसे बेचने वाले। छापेमारी टीम में प्रभारी वनपाल राहुल कुमार, वनरक्षी पंकज कुमार, अजीत कुमार गंझू, गृहरक्षक उमेश कुमार, चालक सुखदेव यादव शामिल थे.


क्राफ्ट समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर क्राफ्ट समाचार की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

चौपारण : सुभाष हाउस ने इंटर हाउस बास्केटबॉल फाइनल में रचा इतिहास, टैगोर हाउस को हराकर जीता खिताब

Leave a Comment