Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

आदर्श फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

On: January 19, 2026 11:04 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

आदर्श फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

बरकट्ठा : आदर्श फाउंडेशन द्वारा बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत कोनहरा पंचायत स्थित बिरहोर कालोनी धरहरा में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाते हुए साफ – सफाई को लेकर सजग और सतर्क रहने की अपील की गई। नियमित पानी को उबालकर पीने, नंगे पांव घर से बाहर न निकलने, दूषित भोजन करने से परहेज करने, मच्छरदानी का नियमित उपयोग और हांथों को साबुन अथवा राख से धोने हेतू प्रेरित किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान बिरहोर परिवार के सदस्यों से मलेरिया,डेंगू सहित अन्य जानलेवा बिमारियों से बचने की अपील की गई, उपस्थित बिरहोरों को स्वच्छता अपनाने को लेकर शपथ भी दिलाई गई। आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया की बरसात के दिनों में गंदगी के चलते कई तरह की जानलेवा बिमारियां पांव पसारती हैं, हम लोगों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए जानलेवा बिमारियों को हर हाल में रोकना है,बिरहोर परिवारों से अपील है स्वच्छता को जीवन का अभिन्न भाग बनाएं,हर हाल में स्वच्छता के मूल मन्त्र को अपनाना होगा,एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज़ निभाते हुए अपने आस -पास स्वच्छता का माहौल बनाना होगा। स्वच्छता जागरूकता अभियान में पंकज बिरहोर, तेजू बिरहोर, सुकर बिरहोर, चरकु बिरहोर, मथुरा बिरहोर, गुड़िया देवी, चंपा देवी, सरिता देवी, चांदनी देवी, मनीषा देवी, रुबिया कुमारी, सरिता कुमारी, करिश्मा कुमारी, मीनू कुमारी, प्रकाश कुमार, प्रदीप कुमार, विजय कुमार,आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी सहित दर्जनों की संख्या में बिरहोर परिवार के लोग शामिल थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बरकट्ठा थाना प्रभारी को एसपी ने किया लाइन हाजिर, गौतम उरांव को मिला प्रभार

बरकट्ठा में अपराधियों ने एक युवक को मारी चार गोलियां, रेफर

हज़ारीबाग़: आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला, ग्रामीणों से झड़प

बरकट्ठा में खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया

बरकट्ठा डीप बोरिंग से गर्म पानी की धारा निकलती है, सूर्यकुंड के आसपास के इलाकों में ठंडे पानी के लिए ग्रामीण परेशान

ईद के अवसर पर सभी मस्जिदों में हैलोजन का वितरण किया गया

परशुराम जयंती समारोह पूरे धूमधाम से मनाया गया

बरकट्ठा के विधायक अमित कुमार यादव एवं जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया ने संयुक्त रूप से किया पुल का शिलान्यास

बरकट्ठा में सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Leave a Comment