Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, डीजे व भड़काऊ गानों पर रहेगी पाबंदी, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर!

On: January 19, 2026 8:06 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

.pDesc {

display : none;

}

.gourabdesignmultiRelated {

display : none;

}

मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन द्वारा ज़ारी दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश!
डीजे व भड़काऊ गानों पर रहेगी पाबंदी, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर!

आपसी प्रेम और भाईचारगी से मनाए मुहर्रम का पर्व: उपायुक्त

आवागमन बाधित न हो तथा ट्रैफिक व्यवस्था संधारण हेतू प्रतिनियुक्त अधिकारीयों का सहयोग करें: उपायुक्त!

हजारीबाग : मुहर्रम पर्व के मद्देनजर उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक स्थानीय नगर भवन सभागार में बुधवार को संपन्न हुई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सभी मजहब के लोग आपसी एकता और भाईचारा के प्रतीक हैं। उन्होंने मुहर्रम पर्व को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार डीजे, सौहार्द बिगाड़ने वाले भड़काऊ गाने पर मनाही की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर जिले के सभी मस्जिदों एवं इमामबाड़ों पर शांतिपूर्ण रूप से इबादत करें। छडवा डैम ने लगने वाले मेला पर विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक तैयारियों को क्रियाशील करने का निर्देश दिया।

अंचल स्तर पर शान्ति समिति की बैठक कर प्रशासन के दिशा निर्देशों के बारे में सभी को जानकारी साझा करने का निर्देश दिया।

वहीँ पुलिस प्रशासन की तरफ से आरिफ इकराम ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान भड़काऊ गाने व सोशल मिडिया पर किसी प्रकार के भ्रामक खबरों को पोस्ट न करें। उन्होंने ज्वलनशील पदार्थो का प्रयोग न करने,तय मार्ग व समय पर जुलुस को निकालने सहित सभी संप्रदायों से आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान उन्होंने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में आमजनों को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी व सुरक्षा के लिहाज से जिला कंट्रोल रूम 24×7 रूप से कार्यरत है।

डीसी ने शांति समिति के सदस्यों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा की किसी भी तरह के प्री रिकॉर्डेड भड़काऊ गाने व डीजे के प्रयोग पर रोक रहेगी। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजनो ने भी अपनी बाते प्रशासन के समक्ष रखी और शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। विभिन्न प्रखंडों से आए लोगो ने अपने अपने क्षेत्रों से निकलने वाले जुलुस मार्गों में पड़ने वाले सूखे पेड़ों, बिजली के झूलते तारों तथा रोड किनारे पार्किंग व्यवस्था आदि को दुरुस्त करने की गुजारिश की। विभिन्न अखाड़ाधारियों ने जुलुस मार्गों पर खराब चापानल का मरम्मती कार्य करने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राकेश रोशन,बरही एसडीओ पूनम कुजूर व सभी प्रखंडों के बीडीओ/सीओ व बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment