Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : महिला की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या, दुष्कर्म की आशंका

On: January 19, 2026 10:38 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : महिला की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या, दुष्कर्म की आशंका

पड़ोस में छठी कार्यक्रम से घर लौट रही महिला की पत्थर कूच निर्मम हत्या

हजारीबाग : प्रदेश में बढ़ता जा रहा है हत्या का मामला, एक और महिला की हत्या. हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड के कूद वार्ड नंबर 24 निवासी एक महिला की बीती रात बेरहमी से हत्या कर दी गयी. मृतक महिला की पहचान मुनिया देवी (40 वर्ष) पति राजू रविदास के रूप में की गयी है. शव को देखकर लोगों ने आशंका जताई है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। बताया जा रहा है कि महिला बगल के घर में छठी में गई थी और रात करीब 10:00 बजे वापस लौट रही थी. इसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया. महिला का पति राजू रविदास बाहर मजदूरी करता है।

घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोश

घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है. घनी आबादी वाले इलाके में इतनी बड़ी घटना होने से लोग डरे हुए हैं. स्थानीय लोग इसे प्रशासन की विफलता बता रहे हैं. वहीं, प्रशासन जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़कर फासी की सजा देने की मांग कर रहा है. घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना प्रभारी डीके प्रजापति तुरंत मौके पर पहुंचे और वहां मिले साक्ष्यों को इकट्ठा कर फॉरेंसिक लैब में भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही दोषी को पकड़कर कार्रवाई की जायेगी. घटना की जानकारी होने पर मृतक के भाई ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. मौके पर स्थानीय ग्रामीणों सहित कूद पंचायत के पूर्व मुखिया धीरज कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाये. वार्ड संख्या 24 के वार्ड पार्षद दिलीप कुमार उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पिछले कई महीनों से नशाखोरी का केंद्र बन गया है. आपराधिक छवि के लोग इधर-उधर घूमते रहते हैं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment