Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : द्वितीय श्री श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन 2 सितंबर को

On: January 19, 2026 8:16 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

द्वितीय श्री श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन 2 सितंबर को

द्वितीय श्री श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन 2 सितंबर को

सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल अपने भजनों से भक्तों को रिझाएंगे।

51 दिनों के पदयात्रा के बाद संजय मित्तल झारखंड में पहली बार करेंगे भजन संध्या।

9 सदस्यों की टीम के द्वारा आयोजित किया जा रहा है यह कार्यक्रम।

हजारीबाग :

शहर में भक्ति भाव हर लोगो में अद्भुत नजर आ रहा है चाहे वह जिस भी देवी देवता की पूजा अर्चना करनी हो, इसी भक्ति भाव के क्रम मे श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार हजारीबाग के द्वारा एकदिवसीय श्री श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन 2 सितंबर दिन शनिवार को शहर के मुनका बगीचा में आयोजित किया जा रहा है श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के द्वारा यह कार्यक्रम दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम श्री श्याम परिवार तुलसी धाम कोलकाता के विशेष आशीर्वाद से संपन्न होगा वही इस कार्यक्रम में श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार रामगढ़ कैंट का विशेष सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। कोलकाता के दो सबसे पुराने एवं सुप्रसिद्ध मंडल श्री श्याम मित्र मंडल कोलकाता एवं श्री श्याम कला भवन कोलकाता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। 2 सितंबर को 12:30 बजे बाबा श्याम की पूजा अर्चना के साथ भव्य भजन संध्या प्रारंभ किया जाएगा। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल अपनी भजनों से हजारीबाग के श्याम भक्तों को रिझाएंगे। संजय मित्तल जी कुछ दिन पूर्व ही कश्मीर से खाटू नगरी बाबा श्याम का 51 दिनों में पदयात्रा समाप्त कर बाबा का दर्शन किए थे। पदयात्रा के बाद संजय मित्तल का पहली भव्य भजन संध्या झारखंड के हजारीबाग में आयोजित की जा रहा है। श्याम भक्त संजय मित्तल को कंठ करिश्मा के नाम से भी पुकारते हैं कहा जाता है कि उनके कंठ में साक्षात मां सरस्वती विराजमान होती हैं। इनके साथ भजन संध्या में श्री लव जी अग्रवाल, मंडल के सदस्य एवं प्रसिद्ध भजन गायक श्री रोहित जी शर्मा एवं श्री कृष्णा अग्रवाल जिनकी उम्र महज 16 वर्ष है अपनी सुमधुर वाणी से बाबा को रिझायेंगे। पिछले कई वर्षों से यह लगातार अपनी भजनों से श्याम भक्तों को झूमा रहे हैं।

भजन संध्या के दौरान बाबा श्याम का अखंड ज्योत, इत्र की वर्षा, फूलों की होली, मनोहरी श्रृंगार, सवामणि, छप्पन भोग एवं महाभोग का आयोजन किया गया है।

भजन संध्या में झारखंड के समस्त मंडल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। भव्य भजन संध्या का लाइव टेलीकास्ट 35 एम एम चैनल पर किया जाएगा।

भजन संध्या में आयोजक मंडली के अनुमानित तीन हजार से भी अधिक श्याम भक्त की पहुंचने की उम्मीद है वही हजारीबाग शहर से बाहर के आने वाले श्याम भक्तों की संख्या करीब एक हजार बताई जा रही है।

भजन संध्या में रांची,कोलकाता के साउंड सिस्टम एवं दिल्ली के म्यूजिशियन को बुलाया गया है। वही सजावट अनुपम झांकी होगी।

आयोजक मंडली ने बताया कि बाबा श्याम की असीम कृपा से इस वर्ष दूसरी बार श्री श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में विशेष रूप से सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल को आमंत्रित किया गया है। इस भव्य महोत्सव में आप सभी हजारीबाग वासी सादर आमंत्रित है। भव्य कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे पूजा अर्चना के उपरांत प्रारंभ हो जाएगी।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment