Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के सराहनीय सेवा के लिए हजारीबाग यूथ विंग ने किया सम्मानित

On: January 19, 2026 11:18 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के सराहनीय सेवा के लिए हजारीबाग यूथ विंग ने किया सम्मानित।

बेहद ऐतिहासिक रूप से दुर्गा पूजा संपन्न पर उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी को किया सम्मानित।

आप सभी के नेतृत्व में शहर की रामनवमी, दुर्गा पूजा सहित अन्य पर्व बेहद ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुए हैं । :— चंद्र प्रकाश जैन।

हजारीबाग :

शहर में जहां एक और पिछले कई दिनों से भक्ति भाव का माहौल हर तरफ देखने को मिल रहा है। तो उसी बीच जिला प्रशासन के द्वारा दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया है ।

इसी सराहनीय सेवा को लेकर हजारीबाग शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा उपायुक्त नैंसी सहाय के आवासीय कार्यालय कक्ष में मोमेंटो एवं फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे के आवासीय कार्यालय कक्ष में मोमेंटो ,फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया इसके उपरांत सदर अनुमंडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार के कार्यालय कक्ष में

मोमेंटो एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

हजारीबाग : जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के सराहनीय सेवा के लिए हजारीबाग यूथ विंग ने किया सम्मानित।
उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने हजारीबाग यूथ विंग का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम सभी हर वक्त हजारीबाग वासियों के साथ खड़े हैं। साथ ही कहां की आने वाला त्यौहार भी ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा।

मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न के पश्चात शनिवार को उपायुक्त पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी को मोमेंटो एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। आप सभी के नेतृत्व में शहर की रामनवमी एवं दुर्गा पूजा सहित पर्व बेहद ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई है। साथ ही कहा कि उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक प्रशासनिक दायित्व के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी अपनी पूरी उपस्थिति सुनिश्चित करते हैं पूजा के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर माता रानी का दर्शन कर माता रानी का आरती भी किया है जो एक प्रशंसा के पात्र हैं।

हजारीबाग : जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के सराहनीय सेवा के लिए हजारीबाग यूथ विंग ने किया सम्मानित।
मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, विकाश तिवारी, मोहम्मद ताजुद्दीन सहित कई लोग मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment