Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : एटीएम उखड़ ले गए चोर : बदमाश एटीएम मशीन समेत मकान मालिक की गाड़ी ले उड़े, जाने

On: January 19, 2026 10:57 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : एटीएम उखड़ ले गए चोर: बदमाश एटीएम मशीन समेत मकान मालिक की गाड़ी ले उड़े, जाने

बरही (हजारीबाग): थाना क्षेत्र के बरसोत चौक के पास मनोज कुमार उर्फ मणिलाल के घर में लगे एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन को अज्ञात चोरों ने बीती रात चोरी कर लिया. चोर घर के बाहर खड़ी मकान मालिक की गाड़ी संख्या (बीआर 48 – 7707) भी उठा ले गए। घटना की जानकारी आज सुबह मकान मालिक के जागने पर हुई।

चोर एटीएम के बाहर खड़ी कार भी ले गए

सबसे पहले उसने देखा कि मेरी गाड़ी बाहर नहीं है, जब बाहर आया तो देखा कि एटीएम का शटर भी टूटा हुआ है. इसके बाद उन्होंने सबसे पहले इसकी सूचना स्थानीय मुखिया मोतीलाल चौधरी को दी. सूचना मिलते ही आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे, वहीं मुखिया ने पहुंचकर इसकी सूचना बरही थाने को दी. जिसके बाद एसडीओ पूनम कुजूर, डीएसपी नजीर अख्तर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. मौके पर मौजूद प्रशासन ने बताया कि कैश कितना था, यह बैंक के स्टाफ के आने के बाद ही पता चलेगा. हालांकि घटना की सूचना एटीएम से संबंधित एजेंसी को दे दी गई है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

कलर स्प्रे मारकर सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए

फिलहाल मामले की गहन जांच चल रही है. मकान मालिक मनोज कुमार ने बताया कि चोर इतने शातिर थे कि एटीएम कक्ष के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को केमिकल कलर स्प्रे कर बंद कर दिया था. हालांकि, चोरों की नजर एक कैमरे पर नहीं पड़ी होगी, उस पर केमिकल का छिड़काव नहीं किया गया है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment