Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हज़ारीबाग़ : राजलक्ष्मी ने जीता मिस हजारीबाग 2023 का खिताब

On: January 19, 2026 10:03 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हज़ारीबाग़ : राजलक्ष्मी ने जीता मिस हजारीबाग 2023 का खिताब, ओमकार मिश्रा वॉइस ऑफ झारखण्ड 2023 का खिताब मिला

राजलक्ष्मी ने जीता मिस हजारीबाग 2023 का खिताब
ओमकार मिश्रा वॉइस ऑफ झारखण्ड 2023 का खिताब मिला
हज़ारीबाग़ में ऐसे आयोजनों से प्रतिभा निखरती है, यह एक महानगर जैसा

हज़ारीबाग़ : हमेशा कलाकारों का बेहतरीन मंच प्रदान कर कलाकारों के प्रतिभा को निखारने वाली संस्था तरंग ग्रुप हजारीबाग एवं लायंस क्लब ऑफ हजारीबाग रोअरिंग के संयुक्त तत्वाधान के साथ तरुणिका बुटीक, रिश्ता प्लास्टिक, एमडीएम हजारीबाग, कश्मीर वस्त्रालय के सहयोग से आयोजित राज्य स्तरीय नृत्य, गायन एवं सौंदर्य प्रतियोगिता बोर्न टू साइन 2023 के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन कल देर रात नगर भवन हजारीबाग में संपन्न हुआ।

हज़ारीबाग़ : राजलक्ष्मी ने जीता मिस हजारीबाग 2023 का खिताब, ओमकार मिश्रा वॉइस ऑफ झारखण्ड 2023 का खिताब मिला

प्रतियोगिता की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के अभिभाषण से हुआ। उन्होंने बताया कि आज मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं मुंबई में किसी अवार्ड सेरेमनी में आया हुआ हूं। तरंग ग्रुप द्वारा हजारीबाग में इस तरह के आयोजन निःसंदेह यहां के प्रतिभाओं को एक नयी पहचान देगी। साथ ही उन्होंने स्वयं द्वारा आयोजित होने वाले आगामी रामलीला एवं सांसद सांस्कृतिक उत्सव की भी जानकारी साझा की। वहीं बतौर विशिष्ट अतिथि उप. स्थित आरोग्यम के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि हजारीबाग प्रतिभाओं की खान है जिसे तराशने के लिए इस तरह का आयोजन बेहद जरूरी है।

हज़ारीबाग़ : राजलक्ष्मी ने जीता मिस हजारीबाग 2023 का खिताब, ओमकार मिश्रा वॉइस ऑफ झारखण्ड 2023 का खिताब मिला

कार्यक्रम के संदर्भ में तरंग ग्रुप के निर्देशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि लगभग एक माह से चल रहे इस प्रतियोगिता में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ऑडिशन में शामिल हुए। इसके माध्यम से अंतिम रूप से सभी केटेगरी में सर्वोच्च 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिसके अंतर्गत कल देर रात संपन्न हुई सौंदर्य प्रतियोगिता में सुश्री राजलक्ष्मी को मिस हजारीबाग 2023 के खिताब से नवाजा गया। वहीं कशिश कुमारी एवं श्वेता को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

हज़ारीबाग़ : राजलक्ष्मी ने जीता मिस हजारीबाग 2023 का खिताब, ओमकार मिश्रा वॉइस ऑफ झारखण्ड 2023 का खिताब मिला

इसी प्रतियोगिता में जिया कुमारी के साथ सांची अग्रवाल को मिस पॉपुलर आफ ऑफ़ हजारीबाग, बेस्ट वॉक परी सोनी और मिस फोटोजेनिक माही शर्मा एवं मैरी सिंह को मिला। गायन में हजारीबाग के ओमकार मिश्रा को वॉयस ऑफ झारखंड का खिताब मिला जबकि चतरा के आशीर्वाद आनंद एवं रांची के आकाश वर्मा को द्वितीय एवं तृतीय स्थान, नृत्य प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम माही श्री एवं जूनियर में अनिशा के साथ माही कुमारी, सेमी गुप्ता, इशिका नारायण एवं रामगढ़ की निवृत्ति गुप्ता को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सौंदर्य प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका जहां पंजाब से आयी मिस पटियाला पंजाब राधिका आहूजा ने निभाया वही नृत्य में रांची से आए विपुल नायक, अनिल राज के साथ गायन में मृणाली औखारी एवं विजय दुबे सर ने निभाया। मंच संचालन हजारीबाग के जाने-माने उद्घोषक संजय तिवारी एवं हिमांशु कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सभी विजेताओं को विजेता ट्रॉफी के साथ संयुक्त रूप से 51000 / रुपए का नगद पुरस्कार लायंस क्लब हजारीबाग रोरिंग के द्वारा प्रदान किया गया।

हज़ारीबाग़ : राजलक्ष्मी ने जीता मिस हजारीबाग 2023 का खिताब, ओमकार मिश्रा वॉइस ऑफ झारखण्ड 2023 का खिताब मिला

इस बेहद सफल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील अग्रवाल, ईशान मल्होत्रा, अमला राणा, दा. मिनी गुप्ता मिथिलेश कुमार, रो. हित बजाज, निक्की खान, अजय जैन, दीपक गुप्ता, गंधर्व गौरव, विद्या बक्शी, चंद्रकांत पांडे, अभिषेक अग्रवाल, डॉक्टर भैया असीम, जितेंद्र सिन्हा का प्रमुख रूप से सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं संस्था के सदस्य स्नेहा, श्रुति, कोमल खत्री, अजय, मानसी, अमित, कृष्ण आदि प्रमुख से उप. स्थित रहे।

हज़ारीबाग़ : राजलक्ष्मी ने जीता मिस हजारीबाग 2023 का खिताब, ओमकार मिश्रा वॉइस ऑफ झारखण्ड 2023 का खिताब मिला

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment