Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हज़ारीबाग़: आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला, ग्रामीणों से झड़प

On: January 19, 2026 10:36 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त, क्रेन का टायर से निकला हवा
मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस खाली हाथ लौट आई

हज़ारीबाग़: हज़ारीबाग़ के बरकट्ठा थाना अंतर्गत कोनहरा के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. काफी देर तक झड़प चलती रही. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. गाड़ी को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई तो क्रेन के पहिए की हवा निकल गई। ऐसे में गुरुवार को पूरी रात पुलिस उस गांव में परेशान रही. हालात ऐसे बने कि वरीय अधिकारी को भी मौके पर आना पड़ा. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. इसके बाद पुलिस वहां से लौट गयी. दरअसल बरकट्ठा पुलिस इसराइल अंसारी के बेटे ताज अंसारी की तलाश कर रही थी. उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। रिकॉर्ड के मुताबिक, उनके खिलाफ मारपीट के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. लेकिन वह थाने नहीं पहुंच रहा था.

ताज अंसारी पर मारपीट का आरोप, थाने में मामला दर्ज

देर रात जब पुलिस उसकी तलाश में उसके घर पहुंची तो इसी बीच आसपास के लोगों और परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इसी मामले को लेकर शुक्रवार की सुबह पुलिस दोबारा उस गांव में छापेमारी करने गयी ताकि इस घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ा जा सके. लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

Leave a Comment