Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

स्वामी विवेकानंद जयंती सह पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन — Hazaribagh

On: January 19, 2026 9:23 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

स्वामी विवेकानंद जयंती सह पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन
  • स्वामी विवेकानंद जयंती सह पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन 

Hazaribagh: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर(Saraswati Shishu Vidya Mandir) , मालवीय मार्ग ,हजारीबाग में स्वामी विवेकानंद जयंती सह पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती रोशनी तिर्की ,महापौर नगर निगम, हजारीबाग, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती सत्यभामा जी, वार्ड पार्षद श्रीमती सोनी छेत्री कृष्णा ,विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के माननीय सचिव, श्रीमान मनोज केसरी , कोषाध्यक्ष – पंकज जायसवाल ,अभिभावक प्रतिनिधि, श्रीमती बबीता देवी, श्री अमन कुमार, प्रसिद्ध इंजीनियर एवं पुरातन छात्र, विद्यालय के प्राचार्य – श्रीमान विनय कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

अतिथि परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्रीमान मनोज कुमार पांडे ने किया। सभी आगत अतिथियों को श्रीफल एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गयाा। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि महोदय ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए उपस्थित भैया /बहनों को प्रेरित किया तथा कहा कि आप अपने जीवन का एक लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में निष्ठा पूर्वक मेहनत करें तभी आप अपने मंजिल को पा सकते हैं।

विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्रीमान पंकज जायसवाल ने कहा की स्वामी विवेकानंद महान शिक्षाविद, सच्चे देशभक्त एवं भारतीय संस्कृति के रक्षक थे।

उन्होंने उन्होंने पुरातन छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष में दो बार कम से कम आप जरूर विद्यालय पधारें श्री अमन कुमार ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि विवेकानंद जी युवाओं के सच्चे अर्थों मे प्रेरणा स्रोत है हम उनके बताए हुए मार्ग पर चल कर ही अपने देश एवं समाज का कल्याण कर सकते है। आगे उन्होंने कहा कि अगर भारत को सही अर्थों में जानना है तो विवेकानंद की जीवनी को अच्छी तरह से जानना होगा। कार्यक्रम में श्रीमती सोनी क्षेत्री कृष्णा ने कहा की आपअपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ते जाएं तथा विद्यालय में प्राप्त संस्कार को अपने जीवन में हमेशा अपनाए रहेे। कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए श्री मनोज कुमार पांडे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य बंधु/ भगिनी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment