Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की ओर से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

On: January 19, 2026 8:22 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की ओर से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

हजारीबाग : बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी बरही पूनम कुजुर तथा जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार के द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी से मिलकर लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिया। साथ ही विद्यालयों में जागरूकता हेतु Voice-over के माध्यम से सड़क-जागरूकता से संबंधित सुबह असेंबली के दौरान बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। बरही,चौपारण रोड सेफ्टी को लेकर कैंप लगाने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को दिया तथा ट्रैफिक इंचार्ज को निर्देश दिया गया कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्ति की जांच कर कार्रवाई करें। मौके पर सभी पथों में Pot-holes की मरम्मती, पथ में साइनबोर्ड एवं किमी पोस्ट आदि का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने व बड़े एवं visible साइनबोर्ड एवं Light Reflector स्थापित करवाने का निर्देश पथ निर्माण विभाग के अधिकारी दिया। चोरदाहा चेकपोस्ट के अतिरिक्त अन्य स्थानों में भी नेत्र जांच शिविर का आयोजन करते हुए नेत्र जांच में विकृत/ नेत्र दोष वाले व्यक्तियों की सूची परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग अधिकारी को दिया दिया।

इस मौके पर विभिन्न विभाग के अधिकारियों,कर्मियों एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment