Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक एम् कार्तिकेयन, मुंबई का हजारीबाग दौरा, कई लाभुकों को मिली ऋण की स्वीकृति

On: January 19, 2026 9:45 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

जिला जनसंपर्क कार्यालय

समाहरणालय भवन, हजारीबाग

प्रेस विज्ञप्ति
संख्या:93/17.02.2023/हजारीबाग
bank of india hazaribagh

बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक एम् कार्तिकेयन, मुंबई का हजारीबाग दौरा, कई लाभुकों को मिली ऋण की स्वीकृति

सीएसआर मद से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बर्तनों की आपूर्ति को बताया सराहनीय

हजारीबाग : आज दिनांक 17.02.2023 को बैंक ऑफ़ इंडिया( जिला अग्रणी बैंक ) हजारीबाग अंचल परिसर में बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक एम् कार्तिकेयन,मुंबई एवं राष्ट्रीय बैंकिंग समूह, झारखण्ड के महाप्रबंधक मनोज कुमार का आगमन हुआ। अतिथियों का स्वागत झारखण्ड की परंपरागत झारखण्ड के आदिवासी नृत्य ” झूमर के द्वारा किया गया. इस अवसर पर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व ( CSR ) के अंतर्गत हजारीबाग जिले में स्थित 20 आंगनवाड़ी केंद्र को उनके उपयोग से आने वाली बर्तनों का पूर्ण सेट प्रदान किया गया. साथ ही माननीय कार्यपालक निदेशक के द्वारा इस दौरान हजारीबाग अंचल द्वारा कृषि क्षेत्र के अंतर्गत कुल 6 करोड़ रु के ऋण स्वीकृत किये गए। जिनमें 1 करोड़ 5 लाख का ऋण मुर्गीपालन हेतु प्रदान किया गया। पांच स्वयं सहायता समूहों के बीच कुल 30 लाख ऋण रु की स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। साथ ही एमएसएमई के अंतर्गत 8 करोड़ 60 लाख के ऋण स्वीकृत करते हुए पांच करोड़ 42 लाख रु के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गये। वहीं रिटेल के क्षेत्र में कुल 6 करोड़ रु की ऋण – स्वीकृती एवं 1 करोड़ 29 लाख रु का गृह ऋण,78 लाख का लैप, चार विद्यार्थियों के बीच 1 करोड़ 65 लाख रु राशि का शिक्षा ऋण की स्वीकृति पत्र दिए गए। साथ ही साथ हजारीबाग अंचल ने कुल 584 खातों का 5.90 करोड़ का ओटीएस किया ततपश्चात आंचलिक कार्यालय में कार्यपालक निदेशक की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। आंचलिक प्रबंधक के द्वारा – हजारीबाग अंचल कि विभिन्न उपलब्धियों से कार्यपालक निदेशक को अवगत कराया. इस बैठक में एन.बी.जी, झारखंड के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने उत्थान के द्वारा व्यवसाय पर जोर दिया. उन्होंने बैंक को अपने व्यवसाय के साथ साथ सामाजिक उत्थान हेतु भी कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यपालक निदेशक ने हजारीबाग अंचल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए अंचल को विभिन्न आयामों में अपनी संभावनाओं को तलाशते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने अपने कर्तव्य के निर्वहन करने की सलाह दी. ओ टी एस / रिकवरी वसूली में अच्छे प्रदर्शन की विशेष सराहना की.

अंत में धन्यवाद ज्ञापन उप आंचलिक प्रबंधक राजेश कुमार बैन्स के द्वारा दी गई. उप आंचलिक प्रबंधक ने हजारीबाग अंचल में पदार्पण हेतु कार्यपालक निदेशक को धन्यवाद दिया एवं उन्होंने हजारीबाग अंचल की सभी अपेक्षाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment