|
बिष्णुगढ के प्रवासी मजदूर की चैन्नई में मौत, शव मंगवाने की सरकार से गुहार
Also Read
हजारीबाग: प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।इसी क्रम में हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत करगालो के मजदूर की चैन्नई में रविवार को मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों ने उनके अंतिम दर्शन के लिए सरकार से गुहार लगाई है। बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत करगालो निवासक झालू महतो के 50 वर्षीय पुत्र भुनेश्वर महतो की चैन्नई में आकस्मिक मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हैं। गांव वाले भी शोक में हैं। मृतक भुनेश्वर महतो चैन्नई में प्रिंस कार्टून एण्ड कंटेनर कंपनी में काम करता था। मृतक भुनेश्वर महतो अपने पीछे पत्नी,दो पुत्र और दो पुत्री को छोड़ गया। वह घर का एकलौता कमाऊ व्यक्ति था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने से चैन्नई से शव लाने में असमर्थ हैं।
|
इसे भी पढ़ें : चतरा कृषि विज्ञान केंद्र चतरा के प्रांगण में किसान मेला का किया गया आयोजन
वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने संवेदना प्रकट की है। उन्होंने सरकार से चैन्नई से शव लाने की अपील करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है।इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है। हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके से प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत की खबरें आ रही है। सरकार को झारखंड ने ही रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि मजदूरो का पलायन रोका जा सके।
इसे भी पढ़ें : थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी, जाने कितने लाख रुपए की जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ
Related Posts




















