Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बरही : मृत युवक के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक मनोज यादव, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे मुआवजे की मांग

On: January 19, 2026 9:23 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

मृत युवक के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक मनोज यादव, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे मुआवजे की मांग

बरही : पिछले दिनों बरही थाना परिसर में कोनरा निवासी 22 वर्षीय अशफाक खान पिता आबिद खान की बरही थाना परिसर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी. जिसके बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से कई मांगें रखी थीं. घटना की जानकारी मिलने के बाद बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि वे उन्हें न्याय दिलाने के लिए उपायुक्त हजारीबाग एवं मुख्यमंत्री से मिलकर काम करेंगे तथा जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति से अवगत करायेंगे.

पूर्व विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक मुआवजा मिले, इसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगे. साथ ही परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। इसको लेकर मैं जिला प्रशासन के समक्ष भी अपनी बात रखूंगा. मौके पर डॉ. अनिल कुमार भगवान केशरी, रितेश गुप्ता, इमरान खान उर्फ राजा, मो फरीद, मो फारुख, मो आसिफ, मो डब्लू, मो मिराज, मो यूसुफ पंसस, मो अहसान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment