Also Read
बड़कागांव: अडानी फाउंडेशन ने गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत ग्रामीणों के बीच मुफ्त मानसून किट का वितरण किया. शुक्रवार व शनिवार को बड़कागांव स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को मानसून किट के तहत छाता, थर्मस, मच्छरदानी, तौलिया, जूट बैग आदि उपलब्ध कराया. हाल ही में बारिश के दौरान बड़कागांव प्रखंड के गाली, बलोदर और गोंदलपुरा के ग्रामीणों को 50-50 किलो डीएपी खाद, 50-50 किलो यूरिया और 10 किलो धान का बीज उपलब्ध कराया गया था.
किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्य – अदाणी फाउंडेशन
कार्यक्रम में अदानी फाउंडेशन ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए लगातार जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं, जिन्हें लगातार आगे बढ़ाया जाएगा. मौके पर धर्मेंद्र दुबे, डीजीएम संजय कुमार, सेवानिवृत्त डीएसपी सूर्य कुमार सिंह, सीनियर मैनेजर भीखम सिंह, डिप्टी मैनेजर मोहित गुप्ता, संतोष तिवारी, चेतन साईं, शरद मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.





















