Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पुत्र के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर वृद्ध पिता

On: January 19, 2026 9:17 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
  • पुत्र के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर वृद्ध पिता
  • आर्थिक तंगी से परेशान, सरकारी योजना से वंचित
  • वृद्ध पिता ने प्रखंड कार्यालय टाटीझरिया में आमरण अनशन करने का लिया फैसला
पुत्र के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर वृद्ध पिता

टाटीझरिया

संसू, टाटीझरिया: (हजारीबाग) बगोदर के अटका निवासी वृद्ध पिता हरिनाथ तिवारी अपने मृत पुत्र संजीत कुमार तिवारी (24 वर्ष) के प्रमाण पत्र के लिए पिछले चार माह से दर-दर की ठोकरें खा रहा है। हरिनाथ तिवारी आए दिन प्रखंड कार्यालय टाटीझरिया का चक्कर काट रहे हैं। अधिकारी मृत्यु प्रमाण पत्र देने में नए-नए मामले सामने ला रहे हैं। हरिनाथ तिवारी ने बताया कि बेटे की मृत्यु प्रमाण पत्र मिल जाता तो एलआईसी का रुका पैसा मिल जाता। बहू खुशबू कुमारी (22 वर्ष) और डेढ़ वर्षीय बेटा सत्यम कुमार को जीने का आधार मिल जाता। उन्होंने बताया कि इस चक्कर में वह अपनी पत्नी सुभद्रा कुमारी को भी खो दिया है। अब वह 20 जनवरी से टाटीझरिया प्रखंड कार्यालय के सामने इसके लिए आमरण अनशन करने की योजना बनाई है।

क्या है मामला: टाटीझरिया थाना क्षेत्र के डुमर पंचायत अंतर्गत बेड़म जंगल से 28 अप्रैल 2022 को बरामद नर-कंकाल की पहचान अटका निवासी संजीत कुमार तिवारी के रूप में हुई थी। इसके पिता हरिनाथ तिवारी ने नर-कंकाल के हाथ में पड़े कड़ा और कुछ कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान अपने बेटे संजीत के रूप में किया था। तिवारी की हत्या कर शव को उक्त स्थल पर गाड़ने वाला आरोपी ने भी स्वीकार किया था कि यह कंकाल संजीत का ही है। इसके बाद थाना द्वारा उक्त कंकाल को अग्नि-संस्कार के लिए हरिनाथ तिवारी को सौंपा दिया था। अब टाटीझरिया प्रखंड से हजारीबाग सांख्यिकी विभाग और फिर रांची के विशेष कार्य पदाधिकारी अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय झारखंड रांची को पत्र भेजकर इसके मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दिशानिर्देश मांगा गया है।

क्या कहते हैं पंचायत सेवक– पंचायत सेवक अर्जुन प्रसाद ने कहा कि दर्ज प्राथमिकी में एक ओर संजीत का कंकाल उसके पिता के निशानदेही पर बताया गया है। वहीं दूसरी ओर यह भी लिख दिया गया कि अज्ञात शव बरामद किया गया है। इससे दुविधा उत्पन्न हो गई है और यही कारण है कि प्रमाण पत्र में दिशानिर्देश मांगा गया है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment