Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : भगहर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, एक दर्जन भट्ठियों समेत भारी मात्रा में महुआ शराब नष्ट

On: January 19, 2026 8:21 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हज़ारीबाग़: भगहर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, एक दर्जन भट्ठियों समेत भारी मात्रा में महुआ शराब नष्ट

हज़ारीबाग़: भगहर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, एक दर्जन भट्ठियों समेत भारी मात्रा में महुआ शराब नष्ट
बरही डीएसपी, सहायक उत्पाद आयुक्त के नेतृत्व में पुलिस, वन विभाग और उत्पाद की संयुक्त कार्रवाई

हजारीबाग: बिहार से सटे हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है. इसमें करीब एक दर्जन भट्ठियां, भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब समेत अन्य सामान नष्ट कर दिया गया है. हज़ारीबाग़ एसपी को सूचना मिली थी कि बिहार राज्य से सटे हज़ारीबाग़ जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित भगहर भंडार और परसातरी गांव के जंगली इलाकों में शराब माफियाओं ने अवैध रूप से शराब भट्ठी का निर्माण कर अवैध रूप से बिहार और झारखंड राज्य में महुआ शराब का कालाबाजारी की जा रही है. सूचना पर उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त अरविंद कुजूर, बरही एडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी टीम ने चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर, भंडार और परसातरी गांव के जंगली इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के लिए बनाई गई करीब 12 शराब भट्टियों को चिन्हित कर नष्ट कर दिया गया, साथ ही दारू भट्ठी के पास करीब 500 प्लास्टिक ड्रम बरामद किए गए, जिनमें करीब 200-200 किलो महुआ जावा फुलाया हुआ पाया गया. जिसे नष्ट कर दिया गया और लगभग 1500 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया गया, जिसे बरामदगी स्थल के पास ही नष्ट कर दिया गया. अवैध शराब निर्माण स्थल से एक डीजल इंजन भी बरामद किया गया है. अवैध महुआ शराब निर्माण में शामिल लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

हज़ारीबाग़: भगहर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, एक दर्जन भट्ठियों समेत भारी मात्रा में महुआ शराब नष्ट

क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए परसातरी में पुलिस पिकेट बनाया जायेगा

अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से परसातरी गांव में स्थायी पुलिस पिकेट स्थापित करने की भी कार्रवाई की जा रही है. अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए पुलिस पिकेट की स्थापना से पूर्व सूचना संग्रह कर बीच-बीच में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई होगी… पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

चौपारण : भगहर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, एक दर्जन भट्ठियों समेत भारी मात्रा में महुआ शराब नष्ट
चौपारण : भगहर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, एक दर्जन भट्ठियों समेत भारी मात्रा में महुआ शराब नष्ट
चौपारण : भगहर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, एक दर्जन भट्ठियों समेत भारी मात्रा में महुआ शराब नष्ट

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment