Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : बीडीओ सह सीओ की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर व हाइवा जब्त

On: January 19, 2026 7:22 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण : बीडीओ सह सीओ की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर व हाइवा जब्त

चौपारण : बीडीओ सह सीओ की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर व हाइवा जब्त
राज केसरी कंस्ट्रक्शन में हो रही थी सप्लाई, बिना नंबर का मिला ट्रैक्टर

चौपारण : चौपारण में बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान पांडेबारा स्थित राज केसरी कंस्ट्रक्शन जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर व हाइवा को जब्त कर लिया. उन्होंने बताया कि अवैध बालू परिवहन की सूचना लगातार मिल रही थी. इसी क्रम में पांडेबारा एनएच-2 से ट्रैक्टर और हाइवा को पकड़ा गया. ट्रैक्टर में कोई नंबर नहीं है, जिसके कारण वाहन मालिक का पता नहीं चल सका. हाइवा का नंबर JH 02 W 9471 है. जब्त ट्रैक्टर और गाड़ी को थाने को सौंपते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है।

दोगुनी कीमत पर देते हैं बालू

चौपारण प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बालू तस्कर चोरी-छिपे बालू की तस्करी कर आम जनता से मोटी रकम वसूल रहे हैं. बालू तस्कर ट्रैक्टर से भी कम कीमत पर बालू का सौदा करते हैं और जरूरतमंद लोगों को दोगुनी कीमत पर देते हैं. ये खेल लगातार चलता रहता है. इसी क्रम में प्रतिदिन हाइवा व ट्रैक्टरों से अवैध रूप से जरूरतमंदों तक बालू पहुंचाया जा रहा है.

चौपारण : बीडीओ सह सीओ की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर व हाइवा जब्त

हर साल की तरह इस साल भी 10 जून से 15 अक्टूबर तक नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) एक्ट के तहत बालू उठाव पर पूरी तरह से रोक है. डीसी नैंसी सहाय ने जिला खनन पदाधिकारी समेत सभी अंचलाधिकारी व पदाधिकारियों को इसका पालन करने का निर्देश दिया है. इस दौरान घाटों से बालू की ढुलाई या उठाव करते हुए पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वाहन को जब्त करने के साथ ही चालक व मालिक को जेल भेजा जा रहा है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

Leave a Comment