Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण पुलिस ने जब्त की लाखों की शराब, गिरफ्तार, भेजा जेल, इतने बोतल शराब…

On: January 19, 2026 9:25 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

➨चौपारण पुलिस ने जब्त की लाखों की शराब, गिरफ्तार, भेजा जेल, जाने इतने बोतल शराब…

हजारीबाग : शनिवार को 05.30 बजे पुलिस अधीक्षक हजारीबाग एवं मद्यनिषेध इकाई बिहार, पटना को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक पीबी13बीएन-0352 पर अंग्रेजी शराब अवैध रूप से लाद कर हरियाणा से बिहार होते हुए झारखंड की ओर ले जाई जा रही है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ अधिकारी के आदेशानुसार एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा जीटी रोड पर उक्त वाहन के आने का इंतजार किया जा रहा था.

इसी क्रम में उक्त ट्रक महुदी मोड़ के पास आता दिखा, जिसे पुलिस बल ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस बल को देख उक्त वाहन का चालक तेज गति से भागने लगा, जिसे जीटी रोड के निकट सरदारपुर में पकड़ लिया गया. पकड़े गए ट्रक की जब जांच की गई तो उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई और सत्यापन के बाद उक्त ट्रक पर चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में चौपारण थाना कांड संख्या- 208/23 दिनांक 03/06/23 धारा- 272/273/290/379/414 भा0द0वि0 एवं 47 (A) उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया था। जब्त ट्रक व उस पर लदी अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त कर दोनों आरोपित ट्रक चालक रविंद्र कुमार पिता दलेल सिंह सा० लोवारी थाना इसराना जिला पानीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है. 2. ट्रक मालिक अनुज कुमार पिता राजबीर सा० मकान नं. 124 पीर बडोली थाना गरौंडा जिला करनाल (हरियाणा) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस घटना में अन्य के शामिल होने की बात की जांच की जा रही है। 

➨इस दौरान वाहन से जब्त ये सभी

इम्पीरियल ब्लू 750 एमएल विदेशी शराब 250 पेटी कुल 3000 बोतलें, इंपीरियल ब्लू 375 एमएल विदेशी शराब 340 पेटी कुल 8160 बोतलें, इंपीरियल ब्लू 180 एमएल विदेशी शराब 100 पेटी कुल 4800 बोतलें। (बड़ी और छोटी बोतलों सहित कुल 15960 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब), वीवो कंपनी के दो मोबाइल जब्त किए गए

➨ये छापेमारी दल में शामिल थे

पु0अ0नि0 शंभु नंद ईश्वर थाना प्रभारी चौपारण, पु0अ0नि0 आकाश कुमार चौपारण थाना साथ ही चौपारण थाना के सशस्त्र बल शामिल थे

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment