Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

अभिनेत्री ईशा आलिया हत्या मामले में चौपारण के महूदी पहुंची बंगाल पुलिस

On: January 19, 2026 9:40 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

  • झारखंड की नागपुरी अभिनेत्री  ईशा आलिया हत्याकांड में  बंगाल पुलिस जांच के लिए रांची महूदी पहुंची
  • आलिया के पड़ोसियों से बात की और जानना चाहा कि पति पत्नी के बीच कैसे रिश्ते थे
  • पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों में अक्सर झगड़े हुआ करते थे
  • अंतिम संस्कार करने की इजाजत समाज के लोग नही दिया
  • अंतिम संस्कार हज़ारीबाग़ मुक्तिधाम में किया गया था।
ईशा आलिया मर्डर केस

हजारीबाग: रांची में रहनेवाली हजारीबाग निवासी नागपुरी अभिनेत्री ईशा आलिया उर्फ (रिया कुमारी) की हत्या मामले में रविवार को पश्चिम बंगाल पुलिस रांची चौपारण के महूदी पहुंची। नागपुरी एक्ट्रेस ईशा आलिया के परिजनों से की पूछताछ। ईशा के भाई अजय राणा ने बताया कि बंगाल पुलिस मेरे घर आई और मेरी माँ से पूछताछ कर जानकारी लिया कि जब वो बेटी के साथ रांची में रहती थी तो वहां का माहौल कैसा था क्या वहां कोई ऐसा व्यक्ति आता-जाता था जिस पर वो संदेह रखती हो। साथ ही अन्य कई जानकारियां प्राप्त कर बंगाल पुलिस शीघ्र मामले तह तक पहुंचने के आश्वासन के साथ यह से रवाना हुई। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला प्रखंड के बहेरा पंचायत के ग्राम महुदी के धनोखी राणा की 27 वर्षीय रिया उर्फ बबिता उर्फ ईशा आलिया की बुधवार सुबह 6 बजे पश्चिम बंगाल के हाबड़ा जिला के उल्बेरिया हाईवे के पास गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। आलिया अपने निजी वाहन से अपनी ढाई वर्षीय बेटी एवं पति प्रकाश अलबेला उर्फ प्रकाश रविदास के साथ कोलकाता डांस कॉस्टयूम खरीदने के लिए जा रही थी। इस बीच लघुशंका के लिए गाड़ी से उतरी ही थी कि इस बीच अज्ञात वाहन से दो अपराधी उतर कर गोली मारते हुए फरार हो गए। जिससे आलिया की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। वहीं बंगाल पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही शक के आधार पर उसके पति प्रकाश अलबेला के बाद उसका भाई संदीप को हिरासत में ले लिया।

क्या कहा था रिया के चाचा ने अंतिम संस्कार पर रिया का अंतिम संस्कार पर भी कई लोगों ने सवाल खड़ा किया था पर रिया के चाचा महेंद्र राणा ने कहा था कि रिया उर्फ बबिता उर्फ ईशा आलिया हजारीबाग में पढ़ती थी। इसी बीच प्रकाश रविदास से परिचय हुआ। जिसके चक्कर मे आकर फिल्मी जगत में जाने की भूत सवार हो गया और उसमें काम करते-करते प्रकाश अलबेला से विवाह कर ली। जिसका समाज के लोगो ने सामाजिक मान्यता नही दिया और रिया के माता- पिता को घर में बैठ कर काफी समझाने का भी प्रयास किया था, पर गोतिया परिवार की बात को अनदेखी कर रांची में रहना शुरू कर दिया था। महेन्द्र राणा ने बताया कि भैया धनोखी राणा को लकवा मार दिया जिसके कारण अपने से चलना- फिरना कम हो गया था जिसके कारण अदा कदा महूदी आते थे। रिया के चाचा महेंद्र राणा ने बताया कि सामाजिक स्तर से भले ही विवाह नही हुआ पर विवाहिता को अपने मायके में अंतिम संस्कार हिन्दू धर्म मे नही किया जाता है। इस लिए महूदी में अंतिम संस्कार करने की इजाजत समाज के लोग नही दिया जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार हज़ारीबाग़ मुक्तिधाम में किया गया था।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment