Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

अब तक नहीं मिला लापता पीयूष कुमार का सुराग-चौपारण

On: January 19, 2026 7:45 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
लापता पियूष कुमार यादव
फोटो:लापता पियूष कुमार यादव

चौपारण: चौपारण प्रखंड के ग्राम बच्छई निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र पीयूष कुमार यादव 5 अक्टूबर को अपने दोस्तों के साथ बरही दुर्गा पूजा मेला देखने के लिए गया था तब से लेकर आज तक वह वापस अपने घर नहीं आया और न ही खोजबीन करने पर उसका कोई सुराग मिला। बहुत खोजबीन करने के बाद भी अब तक उसका कुछ भी पता नहीं मिल पाया है अब तक वह कहां है किस हालात में है यह चिंता का विषय है पीयूष के माता-पिता पथराई आंखों से आज भी अपने लाडले पीयूष का इंतजार कर रहे हैं। पीयूष के माता-पिता ने अपने हर रिश्तेदार के साथ-साथ हर संभावित जगह पर पीयूष को ढूंढने की काफी कोशिश की परंतु हर प्रयास उनका विफल रहा। अंत में निराश होकर बच्छई ग्राम निवासी सुरेंद्र यादव ने अपने बेटे के खो जाने की सूचना देते हुए चौपारण थाना में आवेदन दिया है और थाना प्रभारी से मदद की गुहार लगाई है साथी ही आम जनता से उन्होंने अपील किया है कि मेरे बेटे को ढूंढने में आप सब मेरी मदद करें सुरेंद्र यादव ने कहा कि मेरा बेटा साफ-साफ बोल नहीं पाता है किसी भी सज्जन को अगर उसके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिले तो कृपया कर मोबाइल संख्या 8789399468, 8809655402 पर सूचना दें। पीयूष के पिता ने पीयूष के संदर्भ में सूचना देने वाले को 10000 रुपैया इनाम देने की भी बात कही है। घर पर पीयूष के परिजन हताश और निराश हो चले हैं पीयूष की मां का रो रो कर बुरा हाल है।
इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे…

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

Leave a Comment