Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा सावन के अंतिम सोमवारी पर दूध, बेलपत्र का किया गया वितरण

On: January 19, 2026 7:55 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा सावन के अंतिम सोमवारी पर दूध, बेलपत्र का किया गया वितरण

भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से सावन माह के समस्त सोमवारी पर सेवा प्रदान की गई :– चंद्र प्रकाश जैन
हजारीबाग यूथ विंग की सामाजिक सेवा ही उसकी सबसे बड़ी पहचान बन रही है :– वरिष्ठ समाजसेवी विकाश राणा
भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद समस्त हजारीबाग वासियों पर बनी रहे :– लखन खण्डेलवाल
भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से सावन माह का कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ :– संजय कुमार

हजारीबाग :

शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा लगातार सेवा का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के प्रत्येक सोमवारी पर शिव भक्तों को सेवा प्रदान की गई इसी क्रम में अंतिम सोमवारी पर शिव भक्तों को दूध, बेलपत्र का वितरण किया गया।ॐ नमः शिवाय, हर हर महादेव के जयकारों के बीच शिव भक्तों ने दूध बेलपत्र प्राप्त किया। वितरण कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी विकाश राणा सम्मिलित होकर शिव भक्तों के बीच दूध बेलपत्र का वितरण किया। जिसके पश्चात हजारीबाग यूथ विंग के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर शहर वासियों के सुख,शांति, समृद्धि की मंगल कामना की।

मौके पर :– वरिष्ठ समाजसेवी विकास राणा, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल,विकाश तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन कहा की भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से सावन माह के समस्त सोमवारी पर शिव भक्तों को सेवा प्रदान की। इसी तरह हर वक्त और हर समय हजारीबाग यूथ विंग सेवा के लिए तत्पर रहेगा।

मौके पर वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वरिष्ठ समाज सेवी विकास राणा ने हजारीबाग यूथ विंग के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हजारीबाग यूथ विंग की सामाजिक सेवा ही उसकी सबसे बड़ी पहचान बन रही है। आप सभी इसी तरह निरंतर सामाजिक सेवा करते रहे।

अध्यक्ष लखन खंडेलवाल ने कहा कि भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद समस्त हजारीबाग वासियों पर बनी रहे। यूथ विंग पिछले 2 वर्षों से सामाजिक सेवा शहर वासियों के बीच प्रदान कर रही है।

मौके पर सचिव संजय कुमार ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से सावन माह का कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। इस बीच गौशाला परिसर में महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आने वाले त्योहारों में भी हजारीबाग यूथ विंग अपनी सेवा प्रदान करेगी।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment