Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : द्वितीय श्री श्याम मनुहार महोत्सव से पहले युवाओं ने गौ माता का लिया आशीर्वाद, सदस्यों ने की गौ सेवा

On: January 19, 2026 7:33 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : द्वितीय श्री श्याम मनुहार महोत्सव से पहले युवाओं ने गौ माता का लिया आशीर्वाद, सदस्यों ने की गौ सेवा

श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के सदस्यों ने की गौ सेवा।
द्वितीय श्री श्याम मनुहार महोत्सव से पहले युवाओं ने गौ माता का लिया आशीर्वाद

2 सितंबर को मुनका बगीचा के प्रांगण में गूंजेगा जय श्री श्याम प्रभु का जयकारा।

हजारीबाग :

भक्ति के रस में हर कोई डुबकी लगाने को आतुर रहता है इसी आतुरता के बीच कोई बाबा श्याम का दर्शन करने राजस्थान के सीकर जिले स्थित रिंगस से 18 किलोमीटर की पदयात्रा कर बाबा श्याम का दर्शन करता है। तो कुछ भक्त बाबा की तस्वीर के पास ज्योत जलाकर बाबा का आराधना घर में ही करते हैं।

श्याम भक्तों के लिए श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के द्वारा एकदिवसीय द्वितीय श्री श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन 2 सितंबर को मुनका बगीचा के प्रांगण में किया जा रहा है जिससे पूर्व बुधवार को शहर से 7 किलोमीटर दूर कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला परिसर में प्रातः काल के समय में श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के सदस्यों ने गौ माता को गुड़, चोकर सहित अन्य सामग्री खिलाकर उनकी सेवा कर गौ माता का आशीर्वाद लिया। साथ ही सभी युवा साथियों ने गौशाला परिसर में बाबा श्याम का कीर्तन एवम गुणगान किया।

हजारीबाग : द्वितीय श्री श्याम मनुहार महोत्सव से पहले युवाओं ने गौ माता का लिया आशीर्वाद, सदस्यों ने की गौ सेवा

आकर्षक सजावट के बीच होगा द्वितीय श्री श्याम मनुहार महोत्सव

2 सितंबर को मुनका बगीचा प्रांगण में दोपहर 12:30 बजे बाबा श्याम की पूजा अर्चना के उपरांत भव्य भजन कीर्तन प्रारंभ होगा। बाबा श्याम का पूजा अर्चना श्री रानी सती मंदिर के प्रधान पुजारी श्री शशिकांत मिश्रा के द्वारा विधिवत रूप से कराया जाएगा। इसके बाद सभी श्याम भक्त बाबा श्याम के अखंड ज्योत के साथ बाबा का दीदार करेंगे।वहीं दूसरी और भव्य भजन कीर्तन का सिलसिला प्रारंभ होगा।

भजन कीर्तन में सर्वप्रथम स्थानीय कलाकारों के द्वारा अपनी भजन प्रस्तुति की जाएगी

इसके उपरांत लव अग्रवाल, मंडल के सदस्य एवं प्रसिद्ध भजन गायक रोहित शर्मा एवं कृष्णा अग्रवाल जिनकी उम्र महज 16 वर्ष है अपनी सुमधुर वाणी से बाबा को रिझायेंगे। इनके साथ सुप्रसिद्ध भजन गायक और श्याम भक्तों की दिलों में अपनी जगह कायम करने वाले संजय मित्तल अपनी मधुर भजनों से लोगों को झुमाएंगे। संजय मित्तल पहली बार हजारीबाग की पावन धरती पर पधार रहे हैं। संजय मित्तल पिछले 35 वर्षों से बाबा श्याम, रानी सती दादी सहित अन्य देवी देवताओं की भजन की प्रस्तुति दे रहे हैं।

हजारीबाग : द्वितीय श्री श्याम मनुहार महोत्सव से पहले युवाओं ने गौ माता का लिया आशीर्वाद, सदस्यों ने की गौ सेवा
भव्य भजन कीर्तन में अलौकिक झांकी श्याम भक्तों को देखने को मिलेगी। श्याम भक्तों के लिए सुरक्षा की दृष्टिकोण से उत्तम व्यवस्था की गई है। द्वितीय श्री श्याम मनुहार महोत्सव मे श्री श्याम परिवार तुलसीदास कोलकाता के विशेष आशीर्वाद से संपन्न होगा,वही इस कार्यक्रम में श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार रामगढ़ कैंट का विशेष सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। कोलकाता के दो सबसे पुरानी एवं सुप्रसिद्ध मंडल श्री श्याम मित्र मंडल कोलकाता एवं श्री श्याम कला भवन कोलकाता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। भव्य भजन कीर्तन में समस्त हजारीबाग वासी सादर आमंत्रित है।

मौके पर आयोजक मंडली ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि बाबा श्याम के आशीर्वाद के साथ-साथ हमें गौ माता का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ बुधवार को प्रातः काल में गौशाला में सेवा दी गई। 2 सितंबर को आयोजित द्वितीय श्री श्याम मनुहार महोत्सव हजारीबाग में ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा। इस भव्य कार्यक्रम में आप सभी सब परिवार सादर आमंत्रित हैं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment