Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हज़ारीबाग़: स्कूल आने के लिए पार करनी पड़ती है नदी, बच्चे नहीं दर्ज करा पा रहे उपस्थिति

On: January 19, 2026 10:03 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

.pDesc {

display : none;

}

.gourabdesignmultiRelated {

display : none;

}

हज़ारीबाग़: स्कूल आने के लिए पार करनी पड़ती है नदी, बच्चे नहीं दर्ज करा पा रहे उपस्थिति

नदी में पुल नहीं होने के कारण बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं

हज़ारीबाग़: जिले के चुरचू प्रखंड अंतर्गत चुरचू पंचायत के लारा गांव में संचालित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लारा में पंचायत क्षेत्र के बाली टोले से करीब दो दर्जन छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं. गौरतलब है कि बाली से लारा विद्यालय आने के लिए छात्रों को लारा नदी पार करनी पड़ती है। उक्त नदी पर पुल नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को पानी में घुसकर नदी पार कर स्कूल आना पड़ता है. क्षेत्र में भारी बारिश के बाद उक्त विद्यार्थियों का स्कूल आना मुश्किल हो जाता है. इस संबंध में पूछे जाने पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बताया कि जब तक घुटनों तक पानी रहता है, हम विद्यालय आते हैं. इससे अधिक बारिश होने पर, पानी अधिक होने पर कभी-कभी माता-पिता उन्हें नदी पार करवा देते हैं।

बच्चों ने बताया कि भारी बारिश के बाद जब जलस्तर बढ़ जाता है तो हमारा स्कूल से संपर्क टूट जाता है. परिणामस्वरूप हम विद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाते हैं। जिससे नियमित पठन-पाठन प्रभावित होता है। वहीं बाली के ग्रामीण साहबराम टुडू ने बताया कि नदी पर पुल नहीं होने से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम लोगों को भी आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं आपात स्थिति में अगर किसी को इलाज के लिए बाली गांव से चुरचू या फिर हजारीबाग ले जाना पड़ता है. ऐसे में पुल के अभाव में वे लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्ते से प्रखंड मुख्यालय या जिला मुख्यालय जा सकते हैं.

जल्द ही मामले का मूल्यांकन किया जायेगा

उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि नदी में पुल नहीं होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होने की जानकारी मिली है. इस मामले का तुरंत मूल्यांकन किया जाएगा. इसके बाद जरूरत के मुताबिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा।


क्राफ्ट समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर क्राफ्ट समाचार की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment