Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हज़ारीबाग़ में गर्भवती पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या के दोषी आनंद दांगी को मिली फांसी की सज़ा

On: January 19, 2026 9:20 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हज़ारीबाग़ में गर्भवती पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या के दोषी आनंद दांगी को मिली फांसी की सज़ा

पत्नी, उसकी बेटी और कोख में पल रहे बच्चे की हत्या के मामले में अपर न्यायाधीश षष्टम ने फैसला सुनाया
13 दिसंबर 2018 की रात एक गर्भवती महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया गया, आरोपी हुआ था फरार. यह घटना वर्ष 2018 में हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड में घटी थी. मृतक अंगीरा कुमारी के पिता प्रीतम दांगी ने चौपारण थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

हज़ारीबाग़: हज़ारीबाग़ व्यवहार न्यायालय के अपर जिला सत्र न्यायाधीश षष्टम कसिका एम प्रसाद की अदालत ने गर्भवती पत्नी और एक साल की बेटी की हत्या के दोषी पति आनंद कुमार दांगी को मौत की सज़ा सुनाई है. साल 2018 में दोषी आनंद कुमार दांगी ने अपनी पत्नी अंगीरा कुमारी, जो घटना के वक्त गर्भवती थी और अपनी एक साल की बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर शवों को कुएं में फेंक कर फरार हो गया था. घटना के बाद मृतक के पिता प्रीतम दांगी ने चौपारण थाना में कांड संख्या 315/18 के तहत मामला दर्ज कराया था और अपने दामाद आनंद कुमार दांगी को आरोपी बनाया था. मामले की जांच के बाद पुलिस ने शव के साथ हथियार भी बरामद किये. पुलिस जांच में पता चला था कि आनंद कुमार दांगी का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था. उसने अपनी पत्नी और बेटी को रास्ते से हटाने के लिए यह जघन्य अपराध किया। गवाहों और सबूतों के आधार पर कोर्ट ने पति आनंद दांगी को दोषी पाया और धारा 302 के तहत फांसी की सजा सुनाई. उसे एक अन्य धारा में भी दोषी पाया गया है. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पीपी भरत राम ने इस घटना को जघन्यतम अपराध की श्रेणी में रखते हुए अदालत से मौत की सजा की मांग की थी. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment