Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हज़ारीबाग़ : फिल्मी अंदाज में पुलिस : चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

On: January 19, 2026 10:06 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने चार अपराधियों को दबोचा, सिविल ड्रेस में पिस्टल लहराते दिखी पुलिस

फिल्मी अंदाज में पुलिस : चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, कई हथियार बरामद
एसपी द्वारा गठित टीम ने की कार्रवाई, अंतरजिला गिरोह के हैं अपराधी, हो सकता है बड़ा खुलासा

हज़ारीबाग़: हज़ारीबाग़ पुलिस ने फ़िल्मी स्टाइल में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक गिरोह के सदस्य बगोदर से हजारीबाग में दाखिल हुए थे. दारू की ओर से आने वाले अपराधियों की टोह में एसपी की विशेष टीम थी. लोकेशन स्पष्ट होते ही पुलिस टीम ने अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया. इस दौरान मुफ्फसिल थाना पुलिस पहले से ही अलर्ट थी और वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी क्रम में खुद को पुलिस से घिरा देख अपराधी सिंघानी चौक स्थित एनबीजेके कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर भागने लगे. अचानक एक लड़की सड़क पर दौड़ पड़ी और लड़की को बचाने के दौरान अपराधियों की कार एक गुमटी से टकरा गयी. इसके बाद अपराधी गाड़ी छोड़कर भागने लगे. पीछे पुलिस ने एनबीजेके रोड में दौड़कर अपराधियों को पकड़ लिया.

बच्ची को बचाने के चक्कर में अपराधियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी

चोरी, छिनतई और सेंधमारी से परेशान हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने फिल्मी अंदाज में एक बड़े गिरोह के चार अपराधियों को पकड़ा है. पुख्ता जानकारी के अनुसार एसपी द्वारा गठित टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एनएच 100 स्थित सिंघानी चौक के पास दौड़ाकर चारों अपराधियों को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, भाग रहे अपराधियों को काबू करने के लिए पुलिस को पिस्तौल ताननी पड़ी. गिरफ्तार चारों अपराधियों को अज्ञात स्थान पर रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है. संभावना है कि गिरफ्तार अपराधी किसी बड़े गिरोह के हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हजारीबाग पहुंचे थे. इसकी सूचना एसपी को मिली तो एसपी ने अपराधियों को लेकर एक टीम गठित की. मुफ्फसिल थाना पुलिस की मदद से अपराधियों को पकड़ा गया है. मौके से एक रांची नंबर की कार भी जब्त की गयी है. गाड़ी से कई संदिग्ध सामान और बैग भी बरामद होने की खबर है. संभावना है कि पुलिस किसी बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर सकती है. जब्त वाहन जेएच 01 एएक्स- 8074 है.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रवींद्र सिंह, संजय सिंह, रमेश सिंह और महेंद्र सिंह के रूप में की गई है. चारों अपराधी हजारीबाग के रहने वाले हैं. पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, कुछ गोलियां और कई संदिग्ध चीजें बरामद की हैं.

हज़ारीबाग़ पुलिस के इस अभियान की लोगों ने सराहना की है. लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत फैल गयी है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment