Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हज़ारीबाग़ : घाटी में हाइवा और टेलर में भीषण टक्कर, एक की मौत, 10 घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

On: January 19, 2026 11:03 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हज़ारीबाग़ : घाटी में हाइवा और टेलर में भीषण टक्कर, एक की मौत, 10 घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हज़ारीबाग़: जिले के बड़कागांव-हजारीबाग रोड स्थित बुढ़ाना मोड़ के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. बुढ़ाना मोड़ के पास त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड की कोयला लेकर आ रही हाइवा JH 02 BK 6864 और राजस्थान से टाइल्स लेकर आ रही टेलर RJ 19 GF 5413 के बीच जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे हाइवा 100 मीटर दूर पहाड़ी से जा टकराया. हाइवा का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया, जबकि टेलर पलट गया. टेलर को भी भारी क्षति हुई। इससे टेलर में बैठे मजदूर तिलेश्वर रजक (40) की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दोनों वाहनों के चालक व टेलर आठ घायल हो गये हैं.

घायलों का इलाज बड़कागांव अस्पताल और हज़ारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है. समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी है. इधर दोनों वाहनों के चालकों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटनास्थल बड़कागांव थाने से चार किलोमीटर दूर है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा तेज गति से हजारीबाग की ओर जा रहा था. टेलर हजारीबाग से बड़कागांव की ओर जा रहा था. इसी दौरान बुढ़ना घाटी मोड़ के पास वाहन मोड़ने के दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी.

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए

ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के कारेडारी प्रखंड के पगार गांव निवासी तिलेश्वर रजक के रूप में की गयी. वह हज़ारीबाग़ में एक टाइल्स की दुकान में मज़दूरी करता था और वहीं अपने परिवार के सदस्यों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। बेटा 14 साल का है, जबकि बेटी 12 साल की है. वह घर में एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था।

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पाकर बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची. उधर, घटना को लेकर मृतक तिलेश्वर रजक के परिजनों और गांव के लोगों में काफी आक्रोश है. सभी लोग मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी। सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित हुआ.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment