Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

महावीर की मौत हत्या थी या दुर्घटना, एक सप्ताह बीतने के बाद भी जांच में ही उलझी हुई है पुलिस

On: January 19, 2026 9:12 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

महावीर की मौत हत्या थी या दुर्घटना, एक सप्ताह बीतने के बाद भी जांच में ही उलझी हुई है पुलिस

लुंदरू के सैकड़ों लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर थाना प्रभारी पर लगाया दोषियों को बचाने का आरोप

न्यूज़ वाला प्रतिनिधि हज़ारीबाग

टाटीझरिया(हजारीबाग):टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा-इचाक सड़क के किनारे खेत में बीते 12 अप्रैल को लुंदरू निवासी सामाजिक कार्यकर्ता महावीर प्रसाद कुशवाहा(55 वर्ष)का शव मिला था।इसके बाद मृतक के पुत्र खगेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने टाटीझरिया थाना में हत्या का आशंका दर्ज करते हुए लुदंरू निवासी गोलू यादव,राजेश राम और पुनाई निवासी दारा सिंह को आरोपी बनाया था।घटनास्थल पर लुंदरू,बसरिया,पुनाई,खैराकरमा और आसपास क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को पहले आरोपियों को पकड कर सजा दिलाने तब शव को पोस्टमार्टम करने की मांग कर रहे थे,लेकिन फिर समझाने-बुझाने पर शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

पोस्टमार्टम के लिए त्रिसदसीय मेडिकल बोर्ड गठित हुई। पुलिस ने तीनों को घर से उठाकर थाना लाया था लेकिन फिर उनलोगों को छोड दिया गया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी महावीर की मौत हत्या या दुर्घटना स्पष्ट नहीं हो सका है।सोमवार को लुंदरू,देवकुली,पुनाई,बसरिया, खैरा-करमा के सैकडों महिला-पुरूष एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग किया है और थाना प्रभारी के विरोध में जमकर बोले।मृतक के परिजनों ने थाना प्रभारी पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है।पुत्र खगेंद्र प्रसाद कुशवाहा का कहना है कि मेरे पिता को तीनों उठा कर ले गए उसके बाद सुबह उनका शव मिला।थाना प्रभारी के द्वारा आरोपियों को बचाया जा रहा है। उसने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो और उनके पिता के हत्यारे को सजा नहीं दी जाती है तो परिजन थाना के समक्ष धरना प्रदर्शन व अनशन करेंगे।महावीर प्रसाद कुशवाहा लुंदरू,देवकुली, पुनाई, बसरिया और आसपास के सामाजिक व्यक्ति थे।हर समाजिक कार्यों में वह बढचढ कर हिस्सा लेते थे। इनकी मौत की सूचना के बाद उनके आवास पर केंद्रीय मंत्री व सांसद अन्नपूर्णा देवी,विधायक अमित यादव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील मेहता समेत अन्य पहुंचे।सदर विधायक मनीष जायसवाल,पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव,कांग्रेस नेता आरसी प्रसाद,भाजपा नेता बटेश्वर मेहता,आर के मेहता,उमेश गिरी,परमेश्वर राम ने दोषियों को सजा देने की मांग किया है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment